Rockstar Games ने Grand Theft Auto VI की लॉन्च तारीख 19 नवंबर 2026 तय की है।
यह गेम PlayStation 5, PS5 Pro और Xbox Series X|S पर उपलब्ध होगा। PC वर्शन की लॉन्च तारीख अभी पता नहीं है।
Rockstar ने पुष्टि की है कि प्री-लोडिंग 12 नवंबर को मध्यरात्रि स्थानीय समय पर शुरू होगी। प्री-लोडिंग आधिकारिक लॉन्च से सात दिन पहले शुरू होती है। फिजिकल कॉपी 12 नवंबर से उपलब्ध होंगी, लेकिन उनमें केवल डाउनलोड कोड मिलेगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार PS5 पर इस गेम के लिए लगभग 210GB स्टोरेज की जरूरत हो सकती है। Rockstar ने अभी तक गेम की फाइल साइज की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। Xbox के लिए फाइल साइज की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
कीमत और प्री-ऑर्डर
भारत में GTA 6 Standard Edition की कीमत Rs 5,999 है। Ultimate Edition की कीमत Rs 7,499 रखी गई है। Ultimate Edition में अतिरिक्त इन-गेम हथियार, आउटफिट, कारें और बोनस मिलते हैं।
दोनों एडिशन के प्री-ऑर्डर पर Vintage Vice City पैक बोनस के रूप में दिया जाएगा। 20 नवंबर से पहले प्री-ऑर्डर करने वालों को GTA+ मेंबरशिप का एक महीना मिलेगा।
गेम की दुनिया
कहानी Leonida में सेट है, जो फ्लोरिडा से प्रेरित एक काल्पनिक राज्य है। Vice City इस गेम की प्रमुख लोकेशन में से एक है। इस गेम में दो मुख्य किरदार हैं, Jason और Lucia।
Rockstar ने गेम में छह नए रेडियो स्टेशन दिखाए हैं। इसमें ऑन-डिमांड पॉडकास्ट भी हैं, जिन्हें यात्रा या पैदल चलते समय सुना जा सकता है।
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।