Google AI Pro : जुलाई 2025 में Google ने Pixel डिवाइस यूजर्स के लिए एक नया अपडेट जारी किया है, जिसमें कई उपयोगी फीचर्स शामिल किए गए हैं। सबसे खास बात यह है कि Pixel 9 Pro इस्तेमाल करने वालों को AI Pro प्लान एक साल के लिए मुफ्त दिया जा रहा है।
इस प्लान के जरिए यूजर्स को Veo 3 नाम की नई AI तकनीक मिलेगी, जिससे वीडियो बनाना पहले से कहीं आसान और बेहतर हो जाएगा। इसके साथ ही Circle-to-Search फीचर में नया AI मोड जुड़ गया है, जो सर्च को और स्मार्ट बना देता है। अब Pixel Watch में भी Gemini असिस्टेंट का सपोर्ट मिलेगा।
Pixel Drop मिलेगा ये अपडेट
Pixel Drop अपडेट में एक खास फायदा ये है कि Pixel 9 Pro यूजर्स को Google की तरफ से Google AI Pro प्लान एक साल के लिए मुफ्त दिया जा रहा है। ये वही प्लान है जिसकी कीमत भारत में करीब 1,950 रुपये हर महीने होती है। इस फ्री प्लान में यूज़र्स को Gemini 2.5 Pro जैसे एडवांस AI मॉडल्स और Deep Research टूल्स का इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही, वीडियो बनाने वाली नई Veo 3 टेक्नोलॉजी का लिमिटेड एक्सेस भी यूजर्स को मिलेगा।
Google ने Pixel 9 Pro के लिए Flow नाम का एक नया AI वीडियो टूल लॉन्च किया है, जो Veo 3 तकनीक पर आधारित है। इससे यूजर्स स्मार्टफोन पर ही प्रोफेशनल वीडियो बना सकते हैं। वहीं Whisk ऐप में Veo 2 तकनीक दी गई है, जिससे फोटो को वीडियो में बदला जा सकता है। इन टूल्स के लिए हर महीने 1,000 AI क्रेडिट्स मिलते हैं।
Google AI Pro प्लान की खासियत
Google AI Pro प्लान यूजर्स को लंबी ऑडियो समरीज, Gemini AI का एक्सेस (Chrome, Gmail, Docs में) और 2TB का क्लाउड स्टोरेज भी देता है।
यह भी पढ़ेंः- Huge Discount! Amazon Prime Day 2025 : Rs. 1.30 लाख वाला Samsung Galaxy S24 Ultra अब मिल रहा है सिर्फ Rs. 74,999 में
Circle-to-Search फीचर में मिलेगा नया AI मोड
Pixel Drop के नए अपडेट में भारत और अमेरिका के यूजर्स को Circle-to-Search फीचर में एक नया AI मोड मिल रहा है। अब यूजर अपनी स्क्रीन पर कुछ भी टाइप करके सवाल पूछ सकते हैं और उन्हें सही और विस्तार से जवाब मिलेंगे, जिनमें सोर्स की जानकारी भी दी जाएगी। यही नहीं, अगर आप गेम खेलते वक्त किसी स्टेज पर अटक जाते हैं, तो इसी फीचर से उसी लेवल से जुड़ी टिप्स, गाइड या वीडियो उसी समय दिखाए जा सकते है वो भी बिना किसी और ऐप पर जाए।
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।