Gold Rate today : अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump द्वारा लगाए गए भारी-भरकम Tariff में राहत मिलते ही Gold Rate में उछाल आ गई है। घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों बाजारों में Gold पिछले दो दिनों से नए रिकॉर्ड बना रहा है। शुक्रवार को भी दोनों बाजारों में सोने का भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंचा।
इतने दिनों की मिली है राहत
डोनाल्ड ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ के तहत दुनिया के तमाम देशों पर भारी-भरकम Tariff लगाने का ऐलान कर दिया था और इसी के बाद Gold और Silver के दाम गिरने लगे थे। हालांकि, इसी बीच ट्रंप ने चीन को छोड़कर अन्य देशां को 90 दिनां के लिए टैरिफ से राहत दे दी है। इसका सीधा असर बाजार पर दिख रहा है।
Gold Rate today : ये है आज का भाव
शुक्रवार को Comex पर सोने के वायदा भाव की बात करें तो यह 3241.50 डॉलर और MPX पर 93,736 रूपए के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। घरेलू वायदा बाजार में इसकी कीमत 93,350 रूपए के करीब कारोबार कर रही है। इसके साथ ही Silver के भाव में भी उछाल आई है और इसका ताजा भाव 32,350 रूपए पर चल रहा है।
तेजी के साथ हुई भाव की शुरूआत
शुक्रवार को Gold के वायदा भाव की शुरूआत काफी तेजी के साथ हुई। MPX पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट 430 रूपए की जोरदार तेजी के साथ 92,463 रूपए के भाव पर ओपेन हुआ। इसके अलावा चांदी के भाव में तेजी दर्ज की गई। MPX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट शुक्रवार को 405 रूपए की तेजी के साथ 92,000 रूपए पर ओपेन हुआ।
यह 773 रूपए की तेजी के साथ 92,368 रूपए के भाव पर खबर लिखे जाने तक कारोबार कर रहा था। बता दें कि साल 2025 में चांदी ने 1,01,999 रूपए किलो के उच्चतम स्तर को छू लिया था।
अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में भी जबरदस्त आया उछाल
राहत का असर अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में भी जबरदस्त देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को Gold Rate और Silver के वायदा भाव की शुरूआत काफी तेजी के साथ हुई। कॉमेक्स पर सोना 3,194.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर ओपेन हुआ।
यह 58.60 डॉलर की तेजी के साथ 3,236.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खबर लिखे जाने तक कारोबार कर रहा था। इसी तरह कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 31.11 डॉलर पर खुला, जिसका पिछला क्लोजिंग प्राइस 30.95 डॉलर था।
यह भी पढ़ेंः-Repo Rate में कटौती होते ही इस बैंक ने दिया ग्राहकों को झटका, फिक्स्ड डिपॉजिट पर घटा दिया Interest Rate