Gold price today: मार्केट में Gold-Silver के दाम लगातार गिर रहे हैं और मंगलवार 8 April को भी इसके दामों में गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट Gold की कीमत 535 रूपए गिरकर 88,550 पर पहुंच गई। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत 89,085 थी। Silver की कीमतें भी 29 रूपए गिर कर 90,363 रूपए पर पहुंच गई हैं, जबकि इससे पहले चांदी का दाम 90,392 रूपए प्रति किलो पर दर्ज किया गया था।
Gold price today: इस तरह आ रही गिरावट
पिछले दो कारोबारी दिनों में ही Gold के दाम अच्छे-खासे गिरे हैं और इसमें कुल गिरावट 2,464 की हुई है। पिछले हफ्ते के आखिर में सोने के दाम पर नजर डालें तो यह 91,014 रूपए प्रति 10 ग्राम पर था। Silver के दाम में भी दो कारोबारी दिनों में कुल 2,547 रूपए की गिरावट आई है, जबकि पिछले हफ्ते इसका दाम 92,910 रूपए प्रति किलो पर था।
महानगरों में इतनी है कीमत
Gold-Silver के दामों में गिरावट के बाद अलग-अलग महानगरों में इसकी कीमत बदल गई है। राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 82,400 रूपए और 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 89,880 रूपए है। मुंबई में कीमतों की बात करें तो यहां 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,250 रूपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 89,730 रूपए है।
कोलकाता शहर की बात करें तो यहां पर 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,250 रूपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 89,730 रूपए है। चेन्नई में इसके कीमत की बात करें तो यहां पर 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,250 रूपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 89,730 रूपए है। भोपाल शहर में कीमतों की बात करें तो यहां 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,300 रूपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 89,780 रूपए है।
दाम घटने पर Gold खरीदने वाले ध्यान रखें ये बातें
Gold के दाम में लगातार आ रही गिरावट को देखते हुए अगर आप इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। आप हमेशा BIS का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। कीमत को क्रॉस चेक करें। सोना खरीदते समय कैश पेमेंट न करें और बिल जरूर लें।
यह भी पढ़ेंः-Income Tax Return Filing में आया बंपर उछाल, इतने लाख लोगों ने फाइल किया 1 करोड़ से ज्यादा का रिटर्न