Bharat पूरी दुनिया में उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद तेजी से देश तरक्की कर रहा है। इस बीच भारत के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। यह दुनिया का चौथा सबसे समान समाज वाला देश बन गया है। इसका सीधा सा मतलब है कि देश में हो रहे विकास कार्यों का फायदा अधिक से अधिक लोगों तक सीधे पहुंच रहा है। वर्ल्ड बैंक की लेटेस्ट रिपोर्ट Gini Index में यह जानकारी सामने आई है।
जानिए क्या है Gini Index
सबसे पहले आपको बताते हैं कि क्या है Gini Index। दरअसल, यह एक तरह का क्वॉलिटी मेजरमेंट है, जो कि यह बताता है कि देश में आमदनी या दौतल कितनी बराबरी से लोगों में बंटी हुई है। इसका स्कोर 0 से 100 तक होता है।
0 का अर्थ सबके पास बराबर आमदनी है और 100 का मतलब होता है कि सारी आमदनी केवल एक व्यक्ति के पास है। भारत का Gini Index में स्कोर 25.5 है, जो कि मध्यम रूप से कम असमानता की श्रेणी में आता है। 2011 में यह 28.8 था, ऐसे में भारत ने पिछले कुछ सालों में तेजी से तरक्की की है।
कम हुई अमीरी और गरीबी की खाई
Gini Index के मुताबिक, भारत दुनिया के उन देशों में चौथे नंबर पर है, जहां पर आमदनी का बंटवारा सबसे बराबर तरीके सें होता है। इसका सीधा सा मतलब है कि पहले की अपेक्षा अमीरी और गरीबी की खाई कम हुई है। भारत का स्कोर 25.5 है, जो कि स्लोवाक रिपब्लिक, स्लोवेनिया और बेलारूस के बाद है।
यह भी पढ़ेंः-Top-5 Cars Under 8 Lakh : स्विफ्ट, टाटा पंच, ग्रैंड आई10 और बलेनो हैं बेहतरीन विकल्प
सरकारी योजनाओं ने किया कमाल
इस Index में भारत के 25.5 स्कोर होने में मोदी सरकार की कई सरकारी योजनाओं ने अहम भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 55 करोड़ से ज्यादा बैंक खाते खोले गए। 142 करोड़ से ज्यादा लोगों को डिजिटल पहचान दी गई।
जिससे लोगों को मिलने वाली मदद सीधे उनके खाते में पहुंच रही है। इसे 3.48 लाख करोड़ रूपए की बचत हुई। आयुष्मान भारत योना के तहत 41 करोड़ से अधिक परिवारों को 5 लाख रूपए तक का Health Cover दिया गया। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है।
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।