प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में Toyota Glanza का जलवा बाजार में बरकरार है और इसे लोग जमकर खरीद रहे हैं। मारूति सुजुकी बलेनो को टक्कर देने वाली यह धांसू कार लोगों को खूब पसंद आ रही है। अगर आप भी इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको वन टाइम पेमेंट करने की जरूरत नही हैं। इसे आप Bank Loan के जरिए भी अपना बना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि इसकी कीमत कितनी है, इस पर बैंक लोन कितना लेना होगा और हर महीने आपको कितनी ईएमआई भरनी होगी।
इतनी है कीमत
Toyota Glanza के कीमत की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट ई की एक्स-शोरूम प्राइस 6.90 लाख रूपए है। अगर आप इसे देश की राजधानी दिल्ली में खरीदते हैं तो यह आपको 7.77 लाख रूपए के ऑन रोड प्राइस में पड़ेगी। ऑन् रोड प्राइस में 48 हजार रूपए के आरटीओ फीस के अलावा करीब 39 हजार रूपए इंश्योरेंस के भी शामिल होते हैं।
इतना देना होगा डाउन पेमेंट
अगर आप 7.77 लाख रूपए के ऑन रोड प्राइस में आने वाली Toyota Glanza को खरीदने के लिए 2 लाख रूपए का बैंक लोन लेते हैं तो आपको बैंक से 5.77 लाख रूपए का बैंक लोन करवाना होगा। अगर आपको यह बैंक लोन नौ फीसदी इंटरेस्ट पर 7 साल यानी 84 महीनों के लिए मिल जाता है तो आपको हर महीने 9,291 रूपए EMI के तौर पर देने होंगे।
सात साल में इतना देना होगा ब्याज
अगर आप 5.77 लाख रूपए का बैंक लोन 9% ब्याज दर की हिसाब से 7 सालों के लिए लेते हैं तो आपको हर महीने 9,291 रूपए की ईएमआई भरनी होगी। इस तरह 7 सालों में आपको इस रकम पर 2.02 लाख रूपए का इंटरेस्ट देना होगा।
यह भी पढ़ेंः-OPPO K13 Turbo जल्द होगा इंडिया में लॉन्च, मिड-रेंज में मिल सकते हैं दमदार फीचर्स और बड़ी बैटरी
इसे देती है टक्कर
मार्केट में Toyota Glanza का सीधा मुकाबला मारूति सुजुकी बलेनो, सिट्रियोन सी3, हुंडई आई20, जेएसडब्ल्यू एमजी एस्टर के साथ होता है। इसके अलावा कई एसयूवी सेगमेंट की कारें भी इस चुनौती देती हैं।
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।