Foxconn : भारत अब केवल iPhone का उपभोक्ता नहीं, बल्कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का एक प्रमुख स्तंभ बनने जा रहा है। कर्नाटक सरकार ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि Foxconn का नया इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, जो बेंगलुरु ग्रामीण जिले के देवनहल्ली में स्थित है, जून 2025 से "Made in India iPhone" की व्यावसायिक शिपमेंट शुरू करेगा।

Foxconn : भारत बन रहा है एप्पल की ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग का नया केंद्र

कर्नाटक के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री एमबी पाटिल ने कहा कि यह प्लांट लगभग पूरी तरह तैयार है और जून की शुरुआत में इसकी कमर्शियल गतिविधियाँ शुरू हो जाएंगी। मंत्री ने इसे केवल एक मैन्युफैक्चरिंग उपलब्धि नहीं, बल्कि एक रणनीतिक बदलाव करार दिया।

"जैसे-जैसे भू-राजनीतिक और टैरिफ संबंधी दबाव बढ़ रहे हैं, भारत अब तेजी से एप्पल का प्राथमिक प्रोडक्शन सेंटर बनता जा रहा है। यह निवेश कर्नाटक की ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग में स्थिति को और मज़बूत करेगा," पाटिल ने कहा।

टिम कुक की पुष्टि: अमेरिका में बिकने वाले अधिकांश iPhone होंगे भारत में असेंबल

मंत्री पाटिल ने यह भी बताया कि एप्पल के सीईओ टिम कुक ने पुष्टि की है कि जून तिमाही में अमेरिका में बिकने वाले अधिकांश iPhone भारत में ही असेंबल किए जाएंगे। यह चीन से प्रोडक्शन हटाकर भारत की ओर शिफ्टिंग का एक अहम संकेत है।

"एक कन्नड़ नागरिक के रूप में यह मेरे लिए गर्व की बात है। आज मैसूर से लेकर क्यूपर्टिनो तक कर्नाटक की गूंज सुनाई दे रही है," उन्होंने भावुकता से कहा।

Foxconn का प्लांट: कर्नाटक में निवेश और तकनीक का संगम

स्थान: डोड्डाबल्लापुरा और देवनहल्ली तालुका, बेंगलुरु ग्रामीण

क्षेत्र: 300 एकड़

औद्योगिक क्षेत्र: ITIR (Information Technology Investment Region)

कुल निवेश: ₹21,911 करोड़

राज्य प्रोत्साहन: ₹6,970 करोड़ (ESDM नीति के तहत)

प्रबंधन: कर्नाटक इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एवं मैन्युफैक्चरिंग (ESDM)

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने 2025-26 के बजट भाषण में इस परियोजना को राज्य की आर्थिक रणनीति का एक अहम हिस्सा बताया था।

ग्लोबल सप्लाई चेन में कर्नाटक की बड़ी छलांग

इस प्रोजेक्ट से न सिर्फ़ कर्नाटक में हजारों रोजगार सृजित होंगे, बल्कि राज्य विदेशी निवेश के लिए एक भरोसेमंद गंतव्य बनकर उभरेगा। ESDM, Make in India और डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों को भी इससे नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ेंः- पेटीएम ने लॉन्च किया ‘हाइड पेमेंट’ फीचर – अब ट्रांजैक्शन आपकी मर्ज़ी से दिखेगा या छिपेगा