सोने की कीमत हर दिन बढ़ती जा रही है और इसके कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर हर देश पर पड़ता है। दुनिया के अधिकतर देश Gold Reserve को प्राथमिकता देते हैं और साल-दर-साल अपने Gold Reserve में वृद्धि कर रहे हैं। हालांकि, दुनिया का एक ताकतवर देश ऐसा भी है, जो Gold Reserve के मामले में पूरी दुनिया में चौथे नंबर पर है लेकिन उसके पास एक भी सोने की खदान नहीं है।

इस देश के 2,437 टन Gold Reserve

दुनिया के कई देशों के Central Bank अपने Reserve में बढ़ोत्तरी कर रहे हैं, जिसे वह विपत्ति के समय मजबूत विकल्प मानते हैं। दुनिया का ताकतवर देश फ्रांस Gold Reserve के मामले में दुनिया में चौथे नंबर पर है और इस देश के पास 2,437 टन Gold पड़ा हुआ है। हालांकि, सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि फ्रांस के पास एक भी सोने की खदान नही है यानी यह सोने का कोई Production नहीं करता है। अमेरिका, जर्मनी और इटली के बाद फ्रांस के पास सबसे ज्यादा सोना मौजूद है।

कहां से आया इतना Gold

अब आप यह सोच रहे होंगे कि जब फ्रांस के पास सोने की कोई खदान नही है या फिर वह इसका Production भी नहीं करता है तो उसके पास इतना सोना कहां से आया। दरअसल, औपनिवेशिक काल में फ्रांस ने अफ्रीका के कई देशों पर कब्जा कर रखा था। फ्रांस ने जिन देशों पर कब्जा किया था, उनमें अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, मोरक्को, नाइजर, आइवरी कोस्ट, गिनी, बेनिन, सेनेगल और माली जैसे देश शामिल हैं।

फ्रांस ने कब्जे के दौरान यहां से बड़ी मात्रा में Gold निकालकर Gold Reserve को धीरे-धीरे मजबूत बना लिया। यही नही तमाम देश आजादी मिलने के बाद भी फ्रांस से आर्थिक तौर पर जुड़े रहे। जब इन देशों को आजादी मिली थी, उस समय फ्रांस ने समझौता किया था कि आजादी मिलने के बाद भी गुलाम रहे देशों के Central Banks को अपने रिजर्व का एक हिस्सा फ्रांस में रखना होता है। इसी वजह से फ्रांस इस मामले में दुनिया में चौथे नंबर पर काबिज है।

सोने का रिकॉर्ड Production करने वाले देश

Gold Production की बात करें तो एशियाई देश चीन सबसे ज्यादा सोने का उत्पादन करता है। चीन ने 2023 में 378.2 टन सोने का उत्पादन किया था। इसके बाद उत्पादन के मामले में रूस 321.8 टन के साथ दूसरे नंबर, ऑस्ट्रेलिया 293.3 टन के साथ तीसरे नंबर पर, 191.9 टन के साथ कनाडा चौथे नंबर पर, 166.7 टन के साथ अमेरिका पांचवें, 135.1 टन के साथ घाना छठवें, 132.5 टन के साथ इंडोनेशिया सातवें, 128.8 टन के साथ पेरू आठवें, 12.6 टन के साथ मेक्सिको नौवें और 119.6 टन के साथ उज्बेकिस्तान दसवें नंबर पर रहा।

यह भी पढ़ेंः-Gold Price Today : होली से पहले सोने की कीमतों में बंपर उछाल, 24 कैरेट वाले गोल्ड की इतनी बढ़ गई कीमत