इंटरनेट के दौर में क्विक सर्विस ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ गया है। आप कुछ भी समान मिनटों में ऑर्डर करके आप अपने घर पर मंगवा सकते हैं। इसमें लोग सबसे ज्यादा खाने की चीजें मंगाती है। जिन्हें आजकल Swiggy, Zomato जैसे प्लेटफॉर्म महज 10 मिनट में डिलेवर करने का दावा कर रही है। लेकिन इस 10 मिनट में डिलेवर होने वाले फूड को बाॅम्बे के एक डॉक्टर ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने LinkedIn पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी सच्चाई के बारे में बताया है और लोगों को बताया है कि यह फूड सेहत के लिए कितना हानिकारक है।

10 मिनट में खाना डिलीवर: सुविधा या स्वास्थ्य के साथ समझौता?

दरअसल हाल ही में ऑर्थोपेडिक सर्जन और न्यूट्रीबाइट वेलनेस के सह-संस्थापक डॉ. मनन वोरा ने 10 मिनट में डिलेवर होने वाले फूड पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने इस रेस को स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बताते हुए कंपनियों और उपभोक्ताओं को चेताया है। डॉ. मनन वोरा का कहना है कि 10 मिनट में खाना डिलीवर करने के लिए उसे 3 मिनट से भी कम समय में तैयार करना होता है। यह तभी संभव है जब रेडी-टू-ईट और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड का इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने लिंक्डइन पर लिखा कि यह खाना पहले से पका हुआ, फ्रोजन, और माइक्रोवेव किया हुआ होता है, जिसे फटाफट डिलीवर कर दिया जाता है।

उनके अनुसार, ऐसे फूड से कैंसर का खतरा 12% तक बढ़ जाता है। हृदय रोग और डायबिटीज के मामले भी तेजी से बढ़ सकते हैं। साथ ही, ट्रांस फैट और अत्यधिक चीनी की मात्रा के कारण मोटापा 27.8% भारतीय वयस्कों को प्रभावित कर रहा है। डॉ. वोरा ने ग्राहकों से अपील की कि वे ताजा और स्वस्थ भोजन के लिए थोड़ा इंतजार करें और अपनी सेहत से समझौता न करें।

उपभोक्ताओं और विशेषज्ञों की राय

डॉ. वोरा के पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। कई लोगों ने उनका समर्थन करते हुए लिखा कि 10 मिनट की डिलीवरी सुविधा तो है, लेकिन इसकी कीमत हमारी सेहत से चुकानी पड़ती है। एक उपयोगकर्ता ने कहा, "फास्ट फूड के जरिए आज की सुविधा कल के गंभीर स्वास्थ्य खतरों को जन्म दे रही है।"

Bombay Shaving Company के सीईओ शांतनु देशपांडे ने भी इस विषय पर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने फास्ट फूड की बढ़ती आदत को 'सबसे बड़ी महामारी' करार दिया और सस्ते, प्रोसेस्ड खाने में पाम ऑयल और चीनी की अधिकता पर सवाल उठाए।

Also Read : महाकुंभ मेला 2025: प्रयागराज को क्या होगा इससे लाभ, जानिए शहर के किन सेक्टरों को मिलेगा लाभ