Oppo Find X8 Pro: अगर आप लंबे समय से एक प्रीमियम स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो अब आपको इंतजार नहीं करना पड़ेगा। Oppo Find X8 Pro पर एक शानदार डील सामने आई है, जिसमें हजारों रुपये की बचत हो सकती है।
यह स्मार्टफोन अपने दमदार फीचर्स, पावरफुल कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ के लिए जाना जाता है। ऐसे में जो लोग हाई-एंड फोन में अपग्रेड करना चाहते हैं, उनके लिए यह मौका किसी ऑफर से कम नहीं है। आइए जानते हैं क्या है ऑफर और इस फोन में क्या-क्या खास मिल रहा है।
Flipkart पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
Oppo Find X8 Pro को खरीदने वालों के लिए इस वक्त एक बढ़िया मौका है। फोन की मार्केट प्राइस करीब 1,09,999 रुपए है, लेकिन फिलहाल यह फ्लिपकार्ट पर 99,999 रुपए में मिल रहा है। यानी सीधी 10 हजार रुपये की बचत। इसके अलावा, बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील्स का फायदा उठाकर कीमत को और कम किया जा सकता है। पुराने फोन के बदले में करीब 4,400 रुपए तक की एक्सचेंज वैल्यू भी मिल सकती है।
डिस्प्ले से बैटरी तक सब कुछ जबरदस्त
Find X8 Pro में 6.78 इंच की OLED डिस्प्ले मिलती है, जो 2K रिजॉल्यूशन और हाई रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसके अंदर Dimensity 9400 चिपसेट दिया गया है जो स्मूद परफॉर्मेंस देता है। बैटरी 5910mAh की है, जो 80W फास्ट चार्ज और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
यह भी पढ़ेंः-Facebook ने बंद कर दिए करोड़ों अकाउंट, जानिए कंपनी ने क्यों किया ऐसा
Oppo Find X8 Pro : कैमरा सेटअप है फ्लैगशिप लेवल का
Find X8 Pro का कैमरा सेटअप उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो फोटो क्वालिटी से समझौता नहीं करना चाहते। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, वाइड एंगल और ज़ूम लेंस के साथ Sony IMX858 सेंसर दिया गया है, जो ज़ूम को और बेहतर बनाता है। फ्रंट कैमरा 32MP का है, जो क्लियर और नैचुरल सेल्फी लेता है।
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।