अगर आप भी अपने मौजूदा फोन को बदल कर नया Smartphone खरीदने की सोच रहे हैं तो इस समय आपके पास सबसे अच्छा मौका है। 17 जुलाई तक चलने वाली Flipkart Goat Sale 2025 में दमदार स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यहां पर जाकर आप धांसू फोन्स को काफी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। आइए आपको बताते हैं पूरी डिटेल।

Flipkart Goat Sale 2025: मोटोरोला मोटो जी85

 85

Flipkart Goat Sale 2025 में इस फोन के 8GB RAM वाले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर मिल रहा है। पहले यह फोन 20,999 रूपए की कीमत पर मिल रहा था लेकिन अब इसकी कीमत 14,999 रूपए हो गई है। इस तरह आप इसे हजारों रूपए की छूट के साथ खरीद सकते हैं। इसके अलावा मोटोरोला जी45 5जी को आप 10,999 रूपए में खरीद सकते हैं। इसकी ओरिजिनल प्राइस 14,999 रूपए है।

Realme पर भी मिल रहा ऑफर

Flipkart Goat Sale 2025 में अगर आप रियलमी पी3 5जी के 8 जीबी रैम वाले वेरिएंट को खरीदते हैं तो यह 16,999 की ओरिजिनल प्राइस से कम होकर केवल 15,499 रूपए में खरीद सकते हैं। रियलमी पी3 एक्स 5जी के 6 जीबी वाला वेरिएंट केवल 11,699 रूपए में ही मिल रहा है। रियलमी सी61 स्मार्टफोन 10,999 रूपए की जगह केवल 7,699 रूपए में मिल रहा है।

Samsung Phone भी हुए सस्ते

सैमसंग गैलेक्सी एस24 एफई फोन को आप 50,999 रूपए की जगह केवल 35,999 रूपए में खरीद सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी एफ06 को 7,999 रूपए की कीमत पर खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी ओरिजिनल प्राइस 13,999 रूपए है। सैमसंग गैलेक्सी ए35 5जी को आप केवल 19,999 रूपए में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी कीमत 36,999 रूपए है।

यह भी पढ़ेंः-Top Websites in India : भारत में इस Website पर सबसे अधिक विजिट करते हैं लोग, देखें पूरी लिस्ट

आईफोन भी मिल रहा सस्ता

Flipkart Goat Sale 2025 में iPhone भी सस्ते में मिल रहे हैं। अगर आप एप्पल आईफोन 15 को खरीदना चाहते हैं तो इस सेल में आपको यह फोन केवल 62,999 रूपए में मिलने वाला है। हालांकि, इसकी ओरिजिनल प्राइस 69,900 रूपए है। इसके अलावा मोटोरोला मोटो जी85 स्मार्टफोन 20,999 रूपए की जगह सिर्फ 14,999 रूपए की कीमत पर मिल रहा है।

हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।