साल 2024 में Internet Shutdown के मामले में भारत पहले नंबर पर नहीं है। 2018 के बाद के बाद पिछले साल ऐसा हुआ है, जब Internet Shutdown के मामले में भारत पिछड़ा है। इस बार Internet Shutdown के मामले में भारत से आगे म्यांमार रहा।
भारत में 84 बार हुआ Internet Shutdown
Internet Shutdown के मामले में इस बार म्यांमार सबसे अव्वल रहा, जहां पर 85 बार इंटरनेट सेवा को बंद किया गया। दूसरे नंबर पर रहने वाले भारत में 84 बार इंटरनेट सेवा को बंद किया गया। इससे पहले के आंकड़ों पर गौर करें तो साल 2023 में जहां 39 देशों में 283 बार Internet Shutdown किया गया, वहीं 2024 में 54 देशों में 296 बार इंटरनेट को बंद करने का आदेश सरकारों ने दिया।
सबसे ज्यादा मणिपुर में हुआ Internet Shutdown
भारत में साल 2024 में कुल 84 बार Internet Shutdown किया गया। दरअसल, इंटरनेट की सेवा को तब बंद किया जाता है, जब विवाद, प्रदर्शन या सांप्रदायिक हिंसा बढ़ने की आशंका होती है। इसके अलावा परीक्षाओं में नकल रोकने और चुनावों में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए Internet Shutdown किया जाता है।
2024 में सबसे ज्यादा मणिपुर में 21 बार Internet Shutdown किया गया। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में 12-12 बार Internet Shutdown किया गया। दरअसल, मणिपुर में पूरे साल छिटपुट हिंसा की घटनाएं होती रहीं इसलिए यहां पर सबसे ज्यादा Internet Shutdown का निर्णय लिया गया।
दुनिया के देशों में इतनी बार हुआ Internet Shutdown
म्यांमार और भारत के साथ ही इस लिस्ट में पाकिस्तान, बांग्लादेश, रूस, यूक्रेन भी शामिल हैं। अगर 2024 में Internet Shutdown के आंकड़ों देखें तो पाकिस्तान में 21 बार, रूस में 13 बार, यूक्रेन में 7 बार, फिलिस्तीन में 6 बार और बांग्लादेश में 5 बार Internet को बंद किया गया। पाकिस्तान नेेेे बीते साल 08 फरवरी को आम चुनावों की वजह से पूरे देश में Internet Shutdown कर दिया था।
रूस की वजह से यूक्रेन में 7 बार Internet सेवा को बंद करना पड़ा। इसी तरह इजरायल ने जब गाजा पर भीषण हमला किया तो फिलिस्तीन में भी Internet Shutdown करना पड़ा। इसी तरह चीन और थाईलैंड ने म्यांमार में हिंसा को देखते हुए फोन और इंटरनेट सर्विस को बंद कर दिया था।
यह भी पढ़ेंः-10,000 रूपए सस्ता मिलेगा Apple iPhone 16e, सेल शुरू होने से पहले सामने आई Offer की डिटेल