बाइक पर Helmet लगाकर चलना सुरक्षा की गारंटी माना जाता है और पुलिस चालान भी नहीं काटती है लेकिन अब Helmet लगाने वाले लोगों का भी चालान काटा जा रहा है। Uttar Pradesh Police दोपहिया वाहन चालकों का हेलमेट पहनने के बावजूद धड़ाधड़ चालान काट रही है, ऐसे में वाहन चालकों को सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।
इस वजह से कट रहा चालान
दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने नकली BIS Certified Helmet की बिक्री और उसके उपयोग को लेकर एक अभियान छेड़ रखा है। अब भारतीय दोपहिया हेलमेट निर्माता संघ ने इसका खुलकर समर्थन किया है। कहा जा रहा है कि यह अभियान पूरे देश में सड़क सुरक्षा सुधारों के लिए एक अलग बेंचमार्क स्थापित करेगा। ऐसे में अगर आप दोपहिया वाहन चालक हैं और आपने नकली Helmet लगा रखा है तो आपका चालान कट सकता है।
मौतों के आंकड़ों ने सरकार की तोड़ी तंद्रा
देश के सबसे बड़े राजय उत्तर प्रदेश में पिछले साल कुल 46 हजार से अधिक दुर्घटनाएं दर्ज की गई और इसमें 24 हजार लोग असमय काल-कवलित हो गए। इन Accidents में सबसे अधिक हताहत दोपहिया वाहन चालक हुए हैं। इस आंकड़े ने उत्तर प्रदेश सरकार की तंद्रा तोड़ी है और यूपी परिवहन विभाग ने व्यापक अभियान शुरू किया है।
इसके तहत गैर-अनुपालन वाले Helmet का उपयोग करने वालों और बेचने वालों के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी और मोटा जुर्माना भी लगाया जाएगा। कहा जा रहा है कि इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को BIS Certified Helmet का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना व उन्हें Accidents के दौरान गंभीर क्षति से बचाना है।
Helmet के साथ इन नियमों का पालन करना भी है जरूरी
BIS Certified Helmet लगाने के साथ ही आपको कुछ अन्य नियमों का सम्यक पालन करना जरूरी है, नहीं तो आपको भारी चपत लग सकती है। बाइक ड्राइवर और पीछे बैठने वाले दोनों को BIS Certified Helmet लगाना अनिवार्य है। इसके अलावा आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए क्योंकि बगैर लाइसेंस वाहन चलाना अपराध की श्रेणी में आता है। इसके साथ गाड़ी के जरूरी दस्तावेज जैसे- आरसी, इंश्योरेंस और पीयूसी सर्टिफिकेट का आपके पास होना जरूरी है।
यह भी पढ़ेंः-टाटा कंपनी अपनी Tata Nexon EV पर दें रही है बंपर डिस्काउंट, बेहद खास मिलते हैं फीचर्स जानें क्या है कीमत