नई दिल्ली: Finance Minister Nirmala Sitharaman ने रविवार को कहा कि पिछले 11 वर्षों में महिलाएं देश में प्रगति की प्रमुख चालक के रूप में उभरी हैं और Narendra Modi Government ने नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं।
Jan Dhan Yojana का किया उल्लेख
'सशक्त महिलाओं के 11 वर्ष' पर प्रकाश डालते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी वित्तीय समावेशन योजना Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana के तहत खोले गए 55.7 प्रतिशत खाते महिलाओं के पास हैं, जो जमीनी स्तर पर उनके सशक्तीकरण को दर्शाता है।
Ujjwala Yojana से महिलाओं फायदा
उन्होंने आगे कहा कि देश भर में मुद्रा ऋण लाभार्थियों में से 68 प्रतिशत महिलाएं हैं। इन ऋणों ने लाखों महिलाओं को उद्यमी बनने और स्वतंत्र रूप से अपने सपनों को साकार करने में सक्षम बनाया है। साथ ही, Start-up India Udyam Scheme के तहत 74 प्रतिशत लाभार्थी महिलाएं हैं। इसके अलावा गरीबों के लिए PMAY (ग्रामीण) योजना के तहत 73 प्रतिशत घरों का स्वामित्व महिलाओं के पास है।
वित्त मंत्री ने कहा कि Ujjwala Yojana के तहत गरीब महिलाओं को 10 करोड़ एलपीजी कनेक्शन दिए गए हैं। ये उनके लिए बहुत बड़ा वरदान साबित हुए हैं क्योंकि इससे उनका जीवन आसान हुआ है और स्वास्थ्य लाभ भी हुआ है। साथ ही, उन्हें लकड़ी और गोबर जैसे अन्य ईंधन के हानिकारक धुएं से मुक्ति मिली है, जिसका इस्तेमाल पहले खाना पकाने के लिए किया जाता था। Jan Dhan Yojana वित्तीय समावेशन में एक बड़ी सफलता रही है।
Zero Balance बैंक खाते से मिली आर्थिक सहायता
इस योजना के तहत खोले गए खातों में प्रति खाता औसत बैंक बैलेंस मार्च 2015 में 1,065 रुपये से बढ़कर अब 4,352 रुपये हो गया है। वर्तमान में, लगभग 80 प्रतिशत जन धन खाते सक्रिय हैं। 66.6 प्रतिशत Jan Dhan खाते ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में खोले गए हैं, जिनमें से 29.56 करोड़ (55.7 प्रतिशत) खाते महिलाओं के हैं।
लगभग 10 साल पहले जब मोदी सरकार पहली बार सत्ता में आई थी, तो उसने प्रत्येक नागरिक को वित्तीय और बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने का लक्ष्य रखा था। इसके लिए 28 अगस्त 2014 को शुरू की गई ‘Prime Minister Jan Dhan Yojana’ के तहत सबसे गरीब लोगों के लिए बैंकों में Zero Balance बैंक खाते खोले गए। वर्तमान में केवल 8.4 प्रतिशत जन धन खातों में जीरो बैलेंस है।
यह भी पढे़ंः-अमेरिका ने नहीं किया ये काम तो RBI भारतीयों को फिर दे सकता है ये खुशखबरी