एक समय था जब Govinda का नाम ही हिट फिल्म की गारंटी माना जाता था। अपनी शानदार एक्टिंग, अनोखे अंदाज और धमाकेदार डांस से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी।

Govinda ने फैंस को दी खुशखबरी

लंबे समय से उनके फैंस उन्हें एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब Govinda ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है, उन्होंने अपनी नई फिल्म 'दुनियादारी' का ऐलान कर दिया है। इस ऐलान के साथ ही Govinda एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर वापसी के लिए तैयार हैं।

Govinda ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मस्ती के मूड में डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "अपनी आने वाली फिल्म 'दुनियादारी' के लिए रिहर्सल कर रहा हूं।"

पत्नी ने पहले ही कही थी ये बात

हालांकि उन्होंने फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन सिर्फ इस ऐलान से फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर कर रहे हैं और Govinda की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। Govinda की पत्नी सुनीता आहूजा भी कई बार जाहिर कर चुकी हैं कि वह चाहती हैं कि एक्टर एक बार फिर दमदार वापसी करें।

वह इस बात से परेशान हैं कि Govinda घर पर बेकार बैठे रहते हैं और अभी भी 90 के दशक की कहानियों में उलझे हुए हैं। सुनीता का मानना ​​है कि उनके करियर में रुकावट का मुख्य कारण उनकी अपनी टीम है, जो केवल उनकी तारीफ करती है लेकिन उन्हें सही दिशा नहीं दिखाती।

उनके मुताबिक Govinda को इस दौर में वो मार्गदर्शन नहीं मिल रहा है जिसकी उन्हें जरूरत है और इसी वजह से वह आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। Govinda आखिरी बार बड़े पर्दे पर साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'रंगीला राजा' में नजर आए थे।

दर्शकों को मिली निराशा

इस फिल्म का निर्देशन सिकंदर भरत ने किया था, जबकि इसके प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी थे। 'रंगीला राजा' की कहानी राजस्थान के दो भाइयों विजेंद्र प्रताप सिंह और अजय प्रताप सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों ही भूमिकाएं Govinda ने निभाई थीं और फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाया गया था। हालांकि, फिल्म दर्शकों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाई और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई।

यह भी पढ़ेंः-मुश्किलों में एलन मस्क की Tesla Robotaxi, लॉन्च होते ही शुरू हो गई ये जांच