UP Government Scheme: उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों को समृद्ध बनाने में UP Government Scheme लगातार कारगर साबित हो रही हैं। प्रदेश में गन्ने की अधिक उत्पादक और लाभदायक प्रजातियां विकसित कर खेती को मुनाफे का सौदा बनाया जा रहा है।
UP Government Scheme से किसानों को हो रहा फायदा
उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद द्वारा जलवायु अनुकूल और रोग प्रतिरोधी प्रजातियों के विकास से किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गन्ना समितियों को भी मजबूत किया जा रहा है, ताकि किसानों को हर स्तर पर तकनीकी सहायता मिल सके। प्रदेश में 10 वर्षों के भीतर गन्ने की जलवायु आधारित प्रजातियां विकसित की गई हैं। प्रदेश में 59 प्रमुख प्रजातियां उगाई जा रही हैं।
किसानों को मोटा मुनाफा
इनमें से 28 अगेती और 31 मध्य-पछेती प्रजातियां वर्तमान में काफी सफलतापूर्वक प्रयोग में लाई जा रही हैं। ये प्रयास किसानों को बेहतर उपज और मुनाफा देने में मददगार साबित हो रहे हैं। अब तक 243 उत्कृष्ट प्रजातियां विकसित की जा चुकी हैं। ये प्रजातियां गन्ना उद्योग के हिसाब से बेहद उपयोगी साबित हुई हैं। ये प्रजातियां न सिर्फ उत्पादन बढ़ाने में कारगर हैं, बल्कि चीनी की रिकवरी भी बेहतर करती हैं। 267 हेक्टेयर क्षेत्रफल में तैयार ब्रीडर सीड नर्सरी गन्ना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है।
बेहतर हो रही गुणवत्ता
नर्सरी के माध्यम से किसानों को प्रमाणित एवं रोगमुक्त बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे फसल की गुणवत्ता में वृद्धि हो रही है। नवाचार के तहत विकसित गन्ने की नई किस्में रोग प्रतिरोधक क्षमता से लैस हैं। इससे फसल को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों एवं रोगों का प्रभाव कम हुआ है, जिससे उत्पादन लागत में कमी आई है और मुनाफा बढ़ा है। इसका सीधा लाभ प्रदेश के लाखों गन्ना किसानों को मिल रहा है। UP Government Scheme के तहत गन्ना समितियों को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाया जा रहा है।
UP Government Scheme से किसानों को समय पर भुगतान, बीज, खाद, प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने में समितियों की भूमिका को मजबूत किया जा रहा है। जिससे प्रदेश के किसानों को इसका अधिक से अधिक लाभ मिल सकेगा।
यह भी पढ़ेंः- Samsung Galaxy M36 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, दमदार कैमरा और AI फीचर्स से लैस