भारत में Automobile Sector काफी तेजी से ग्रो कर रहा है और हर साल वाहनों की बिक्री बढ़ती जा रही है। डीजल-पेट्रोल वाहनों के साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते क्रेज ने इसमें अहम भूमिका निभाई है लेकिन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन यानी FADA की मई 2025 की Report ने सभी को चौंका दिया है। पिछले महीने भारत में पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है।
इस वजह से आई गिरावट
FADA Report में बताया गया है कि Passenger Vehicles की खुदरा बिक्री में गिरावट की सबसे बड़ी वजह भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल बने रहना रहा है। सीमा पर जारी तनाव और संघर्ष की वजह से राज्यों में तमाम उपभोक्ताओं ने नए वाहन खरीदने के निर्णय को टाल दिया।
खासकर पंजाब, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों के उपभोक्ताओं ने पैसेंजर वाहनों की खरीद के अपने प्लान को आगे बढ़ा दिया। FADA Report की मानें तो मई 2025 में पैसेंजर व्हीकल्स की कुल खुदरा बिक्री 3,02,214 यूनिट की रही। अगर सालाना आधार पर देखें तो इसमें गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल मई 2024 में पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री 3,11,908 यूनिट की रही थी। इस तरह सालाना आधार पर पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री में 3% की गिरावट दर्ज की गई है।
लो-सेगमेंट की कारों की मांग भी घटी
FADA Report में पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री के 3% के गिरावट के साथ यह भी बताया गया कि लो-सेगमेंट की कारों की मांग में भी काफी कमी देखी गई। इसके पीछे की वजहों को बताया गया कि सीमित फाइनेंसिंग विकल्प और उपभोक्ता की कमजोर भावना सबसे ज्यादा जिम्मेदार रही। कम आय वर्ग के लोगों ने आर्थिक अनिश्चितता की वजह से लो-सेगमेंट की कारों को खरीदने के प्लान को टाल दिया। हालांकि, रिपोर्ट में बताया गया है कि कारों की Bookings काफी अच्छी रहीं, लेकिन ग्राहकों ने डिलीवरी को आगे बढ़ा दिया।
7% बढ़ी दोपहिया वाहनों की बिक्री: FADA
पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री में आई गिरावट के बीच Report में यह बात सामने आई है कि दोपहिया वाहनों की बिक्र में 7 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मई 2025 में दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 16,52,637 यूनिट की रही। सालाना आधार पर देखें तो इसमें 7% की उछाल दर्ज की गई है क्योंकि मई 2024 में दोपहियों वाहनों की कुल 15,40,077 यूनिट ही बिकी थीं।
यह भी पढ़ेंः-पूरी दुनिया को टक्कर दे रहा रहा भारत Electric cars बाजार, लेकिन पड़ोसी देश बन रहा खतरा