अगर आप Car Driving पसंद करते हैं तो आपको कुछ जरूरी चीजों का ध्यान हमेशा रखना चाहिए। अगर आप चाहते हैं कि आपकी कार सड़क पर बिल्कुल स्मूथ चले और आपको कोई भी दिक्कत न हो तो स्टीयरिंग से लेकर टायर और Brake Pads का सही तरीके से काम करना सबसे जरूरी है। आज हम आपको कार में सबसे जरूरी पार्ट Brake Pad Care Tips बताने वाले हैं, जिससे आप इसका अच्छी तरीके से ध्यान रख सकेंगे।

ड्राइविंग में लाएं सुधार

Brake Pad Care Tips में सबसे पहले आपको अपने ड्राइविंग स्टाइल में सुधार लाना होगा। अगर आप लगातार तेज ब्रेक लगाते हैं तो इससे ब्रेक पैड्स पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है और वह जल्दी घिसते है। अगर आप आराम से ब्रेक लगाते हैं या फिर वाहनों से नियमित दूरी बनाकर चलते हैं तो यह आपके ब्रेक पैड के लिए बेहतर रहेगा।

Brake Pad Care Tips : नियमित करें देखभाल

आपको अपने कार के Brake Pad की मोटाई की नियमित जांच करनी चाहिए। अगर वह नियमित साइज से पतले हो गए हैं तो उन्हें तुरंत बदल दें। इसके अलावा ब्रेक फ्लुइड का लेवल और क्वॉलिटी की भी जांच-परख करते रहें, यह Brake Pad Care Tips में बेहद जरूरी है। इसके अलावा हमेशा अपने कार में सही क्वॉलिटी के ब्रेक पैड को ही लगवाएं। सस्ते या लो क्वॉलिटी वाले ब्रेक पैड जल्दी घिस जाते हैं और ब्र्रेकिंग एफिशिएंसी भी प्रभावित होती है।

वजन को रखें नियंत्रित

Brake Pad Care Tips में एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि आप अपने कार पर वजन का खास ध्यान रखें। अगर आपके कार पर अधिक वजन है तो यह भी ब्रेक पैड पर अधिक प्रेशर डालता है। आप अपने कार से अनावश्यक सामान को हटा दें और ओवरलोडिंग से बिल्कुल बचें। अगर आपका वाहन हल्का है तो जब आप ब्रेक लगाते हैं तो ब्रेक पैड पर काफी कम प्रेशर पड़ता है।

इससे वह लंबे समय तक चलते हैं। अगर आप उबड़-खाबड़ रास्ते पर चल रहे हैं तो वाहन को तेज गति से बिल्कुल भी न चलाएं। इसके अलावा अगर बारिश या कीचड़ है तो भी अपने वाहन को धीमी गति से ही चलाएं। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके Brake Pads की लाइफ बढ़ जाएगी और बार-बार इसे आपको बदलने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़ेंः-महिंद्रा ने बंद कर दिए Thar के इतने मॉडल, जानिए कंपनी ने क्यों लिया ये फैसला