भारत में Elon Musk का एआई प्लटेफॉर्म Grok AI इन दिनों काफी चर्चा में है। पिछले दिनों गाली-गलौज वाली भाषा को लेकर वायरल हुए पोस्ट के बाद इसकी काफी आलोचना की जा रही है। अब इसी को लेकर भारत में Grok की मुश्किलें काफी बढ़ने वाली है। सूत्रों की मानें तो सरकार Grok AI की गाली-गलौज वाली भाषा को लेकर Elon Musk से संपर्क कर रही है और इसको लेकर जवाब मांगा गया है।
मंत्रालय ने इस बात को लेकर जताई नाराजगी
सूत्रों की मानें तो भारत सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने Elon Musk के Grok AI द्वारा इस तरह की भाषा शैली को लेकर कंपनी के समक्ष चिंता जाहिर की है। कहा जा रहा है कि इसके पीछे के कारणों की जांच भी की जाएगी। सूत्रों की मानें तो सरकार Social Media Platform X प्लेटफॉर्म से बातचीत कर रही है कि यह क्या हो रहा है और इसके पीछे क्या कारण जिम्मेदार हैं। हालांकि, अभी तक इसको लेकर ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई है।
दो साल पहले आया था Grok AI
एलन मस्क के स्वामित्व वाले Grok AI को सबसे पहले साल 2023 में xAI के नाम से अनवील किया गया था। पिछले दिनों कंपनी ने इसके लेटेस्ट वर्जन Grok3 को भी अनवील किया है। दिग्गज अमेरिकी कारोबारी का मकसद अपने इस AI प्लेटफार्म के जरिए मेनस्ट्रीम एआई मॉडल्स को पछाड़ना है। वह Grok के जरिए ChatGPT और गूगल के Gemini AI से आगे निकलने की होड़ में हैं।
वायरल हुआ था Grok AI का ये जवाब
इस हफ्ते सोशल मीडिया X पर Grok का एक गाली-गलौज वाला जवाब वायरल हुआ था। दरअसल, एक शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Grok से पूछा कि मेरे 10 बेस्ट म्यूचुअल्स कौन हैं ? इसको लेकर Grok ने कोई जवाब नहीं दिया तो यूजर ने फिर दोबारा पोस्ट किया, जिसमें यूजर ने हिंदी में एक गाली का इस्तेमाल किया। जिसके बाद Grok ने भी उसी भाषा में जवाब देना शुरू कर दिया। जिसके बाद यह पोस्ट वायरल हो गई।
बाद में दी सफाई
हालांकि, बाद में Grok ने इस जवाब को लेकर माफी भी मांगी और कहा कि वह तो बस थोड़ी सी मस्ती कर रहा था। अब Grok के इसी जवाब को लेकर लोगों के बीच बहस छिड़ी हुई है। कुछ लोग इसका समर्थन कर रहे हैं और कुछ लोग इसे काफी खतरनाक बता रहे हैं।
यह भी पढे़ंः-Samsung Galaxy S25 Edge: कंपनी के सबसे पतले स्मार्टफोन की ऑनलाइन लीक हो गई कीमत, इतना हो सकता है महंगा
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।