अगर आप दिल्ली शहर में रहते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दिल्ली की सरकार जल्द ही राज्य में EV Policy 2.0 को लागू करने वाली है, जिस पर काफी तेजी से काम किया जा रहा है। इसमें खास बात यह निकल कर सामने आई है कि Electric Two-Wheeler खरीदने वाली महिलाओं को सरकार 36,000 रूपए तक सब्सिडी देने का प्लान कर रही है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Electric Two-Wheeler : 2027 तक तय किया है ये लक्ष्य

दिल्ली सरकार नई EV Policy 2.0 के जरिए यह चाहती है कि आने वाले 2027 तक राज्य में 95% वाहनों को पूरी तरह इलेक्ट्रिक कर दिया जाए। इसके अलावा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के माध्यम से 20,000 नए रोजगार पैदा करने पर भी तेजी से काम कर रही है। इसी के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सहित अन्य व्हीकल खरीदने को प्रोत्साहित करने के लिए भारी-भरकम सब्सिडी देने का भी प्लान कर रही है।

10 हजार महिलाओं को लाभ देने की मंशा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली सरकार अपनी EV Policy 2.0 के तहत राज्य की करीब 10,000 महिलाओं को Electric Two-Wheeler खरीदने पर करीब 36,000 रूपए तक की सब्सिडी देने का प्लान है। हालांकि, यह लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जिनके पास वैलिड लाइसेंस होगा।

सरकार अपनी नई पॉलिसी में इस चीज को इसलिए शामिल कर रही है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की हिस्सेदारी Electric Two-Wheeler में बढ़े। ड्रॉफ्ट पॉलिसी में महिलाओं को प्रति किलोवाट घंटा 12,000 रूपए की खरीद इन्सेंटिव मिलेगी, जो कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर 36,000 रूपए तक होगी।

31 मार्च, 2030 तक लागू रहेगी पॉलिसी

जो रिपोर्ट्स लीक हुई हैं, उसके मुताबिक दिल्ली सरकार अपनी EV Policy 2.0 के तहत इस पर विचार कर रही है और कहा जा रहा है कि जल्द ही इसे मंजूरी भी मिल सकती है। इस पॉलिसी को भारत सरकार की ई-ड्राइव स्कीम के पूरक के तौर पर तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य राजधानी दिल्ली में अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सहित अन्य व्हीकल्स को बढ़ावा देना है।

कहा जा रहा है कि सरकार की नई पॉलिसी 31 March 2030 तक वैध रह सकती है। कहा जा रहा है कि टू-व्हीलर के साथ ही इसमें इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर और कमर्शियल व्हीकल को भी शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः-इन दो घरेलू कारों के दीवानें हुए लोग, 6 महीने तक की लंबी चल रही वेटिंग