3 Jun, 2025

BY: Komal

डॉक्टर घड़े का पानी पीने की सलाह देते हैं, जो कई मायनों में फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में घड़े के पानी को अमृत कहा जाता है। वहीं, एलोपैथिक डॉक्टर भी इसके पानी के कई फायदे बताते हैं।

घड़े का पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है, जो सेहत के लिए भी बेहतर होता है। घड़े में मिट्टी की खुशबू आती है, जो काफी अच्छी लगती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, घड़े का पानी गले से लेकर आंतों तक के लिए अच्छा होता है।

घड़े का पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है, जो सेहत के लिए भी बेहतर होता है। घड़े में मिट्टी की खुशबू आती है, जो काफी अच्छी लगती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, घड़े का पानी गले से लेकर आंतों तक के लिए अच्छा होता है।

घड़े का पानी शरीर को विषैले तत्वों से मुक्त कर इम्यून सिस्टम को भी बेहतर बनाता है। फ्रिज के पानी से जहां गले में खराश, हीट रैश या कई अन्य समस्याएं होती हैं, वहीं मिट्टी के घड़े का पानी किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता।

गर्मियों में हाइड्रेट रहने के लिए घड़े का पानी एक सस्ता और अच्छा तरीका है। इसका पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि घड़े के पानी में मिनरल्स बढ़ जाते हैं, जबकि फ्रिज के पानी में मिनरल्स कम हो जाते हैं।

मिट्टी के घड़ों में क्षारीय गुण होते हैं, जो शरीर के पीएच लेवल को संतुलित रखते हैं। मिट्टी के घड़े का पानी पीने से पाचन तंत्र ठीक रहता है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

मिट्टी के घड़े के पानी में किसी भी तरह का केमिकल नहीं होता, जिससे यह पूरी तरह सुरक्षित है। गर्मियों में इसे पीने से शरीर का तापमान भी नियंत्रित रहता है।

Thanks For Reading!

Next: गर्मी और लू से निजात दिलाता है आम पन्ना, बनाना भी है बेहद आसान

Read Next