सत्ता में आने के बाद से Donald Trump अपने अजब-गजब फैसलों से न सिर्फ दुनिया के लिए मुसीबत बने हुए हैं, बल्कि अब वह अपने देश के लिए भी खतरा बन गए हैं। उनका One Big Beautiful Bill Act प्रस्ताव अमेरिका के लिए खतरा बन सकता है। इसकी चर्चा सिर्फ अमेरिका में नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हो रही है। आइए आपको बताते हैं कि क्या है वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट और इसको लेकर क्यों इतना ज्यादा चर्चा हो रही है।
जानिए क्या One Big Beautiful Bill Act
One Big Beautiful Bill Act के तहत अमेरिका के 2017 के टैक्स कट को स्थायी बनाने की है। इस विधेयक में सीमा सुरक्षा खर्च और टैक्स शामिल किए गए हैं। हालांकि, यह बिल कुछ चीजों पर राहत देने के साथ ही लोगों की मुसीबतें भी बढ़ाने वाला है। सबसे ज्यादा विवाद इसलिए हो रहा है क्योंकि अमेरिका में रह रहे दूसरे देशों के लोगों द्वारा अगर अपने घर पैसा भेजा जाता है तो उस पर 5 प्रतिशत टैक्स लगाने का है। इसके अलावा रिनयूवेबल एनर्जी जैसी चीजों पर Subsidy को पूरी तरह खत्म करना है।
अमेरिका पर बढ़ जाएगा कर्ज का बोझ
One Big Beautiful Bill Act अगर लागू हो जाता है तो अमेरिका भी भारी कर्ज बढ़ सकता है। इसको लेकर कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस बिल के लागू होने के बाद अमेरिका के कर्ज में 3.8 ट्रिलियन डॉलर तक का इजाफा हो सकता है और अमेरिकी इकोनॉमी पर भी काफी गहरा असर पड़ेगा। यह भी कहा गया है कि इससे 8.30 लाख से नौकरियां भी खत्म हो सकती है और अमेरिका में रहने वाले लोगों के घरों का Bill भी काफी बढ़ सकता है।
बदल जाएंगे बाइडेन के कई फैसले
अगर डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लाया जाने वाला One Big Beautiful Bill Act लागू हो जाता है तो इससे पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कई आदेश को पूरी तरह समाप्त कर देगा। इसमें 2032 तक नई कार की बिक्री में दो तिहाई इलेक्ट्रिक वाहन होने, तेल, गैस व कोयला निकालने वाली कंपनियों द्वारा भुगतान की जाने वाली रॉयल्टी रेट्स में कटौती का प्रस्ताव था। बाइडेन ने निरयूवेबल एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी की योजना शुरू की थी लेकिन इस बिल के आने के बाद यह सभी चीजें पूरी तरह समाप्त हो जाएंगी।
यह भी पढ़ेंः-अरबपति बन गए YouTuber MrBeast, जानिए कैसे हासिल किया ये मुकाम