23 May, 2025

BY: Komal

हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर के आस-पास साफ-सफाई हो। लेकिन मच्छर और मक्खियां घर में घुसते ही हमें परेशान कर देते हैं। ये न सिर्फ हमें परेशान करते हैं, बल्कि मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड और कई अन्य बीमारियों का कारण भी बनते हैं।

आमतौर पर लोग इनसे बचने के लिए दवाइयां, स्प्रे या कॉइल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये सभी चीजें केमिकल वाली होती हैं, जो हमारी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती हैं, इसलिए एक अच्छा और सुरक्षित तरीका है कि आप अपने घर के आस-पास खास पौधे लगाएं। कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिनसे मच्छर और मक्खियां दूर भागते हैं। ये पौधे प्राकृतिक कीटनाशक का काम करते हैं।

मॉस्किटो मैजिशियन नामक संस्थान के अनुसार- लैवेंडर का पौधा मच्छरों और मक्खियों को भगाने में कारगर है। यह न सिर्फ अपने खूबसूरत बैंगनी फूलों और मनमोहक खुशबू के लिए जाना जाता है, बल्कि यह मच्छरों और मक्खियों को भगाने में भी मददगार है।

इस पौधे की तेज खुशबू में लिनालूल एसीटेट जैसे प्राकृतिक तत्व होते हैं, जो कीड़ों के लिए असहनीय होते हैं। इस गंध से मच्छर और मक्खियां दूर भागते हैं, जिससे लैवेंडर एक प्राकृतिक कीटनाशक बन जाता है। यह पौधा कम पानी और देखभाल में आसानी से उग जाता है, जिससे इसे घरों में लगाना सुविधाजनक होता है।

जैसा कि नाम से ही पता चलता है, लेमनग्रास अपनी नींबू जैसी तेज़ खुशबू के लिए जाना जाता है। इसमें सिट्रोनेला नामक एक प्राकृतिक तेल होता है, जो मच्छरों और मक्खियों जैसे कीड़ों के लिए परेशानी का कारण बनता है। वे इस तेज़ गंध को बर्दाश्त नहीं कर पाते और दूर रहते हैं।

Thanks For Reading!

Next: वजाइना में महसूस हो कुछ ऐसा तो कभी न करें नजरअंदाज, बाद में पड़ेगा पतछाना

Read Next