डीजल-पेट्रोल के महंगे खर्चों से बचने के लिए अगर आप भी भारत की मोस्ट चीपेस्ट कार MG Comet EV को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस समय आपके पास सबसे अच्छा मौका है। April महीने में इस सस्ती इलेक्ट्रिक कार को खरीदने पर आपके हजारों रूपए बचने वाले हैं। आइए इस पर मिल रहे ऑफर डिटेल पर एक नजर डालते हैं।
MG Comet EV पर इतने रूपए की होगी बचत
एमजी कंपनी अपने MG Comet EV के मॉडल ईयर 2024 पर 45,000 रूपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें आपको 20 हजार रूपए तक के कैश डिस्काउंट के अलावा 20 हजार का लॉयल्टी बोनस और 5,000 रूपए तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। हालांकि, आपके ध्यान देने वाली बात यह है कि यह Discount वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग ऑफर किया जा रहा है।
मॉडल ईयर 2025 पर भी बचेंगे इतने रूपए
अगर आप MG Comet EV के मॉडल ईयर 2025 भी खरीदना चाह रहे हैं तो इस पर भी आपको 40,000 रूपए तक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसमें आपको 15,000 रूपए तक का कैश डिस्काउंट, 20,000 रूपए तक का लॉयल्टी बोनस और 5,000 रूपए तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
आपको इस बात पर जरूर गौर करना होगा कि MG कंपनी यह ऑफर सिर्फ April 2025 के लिए ही दे रही है। अगर आप इस कार को खरीदना चाह रहे हैं तो अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर सारी जानकारी जुटा सकते हैं।
Price
एमजी कंपनी अपनी इस मोस्ट चीपेस्ट कार MG Comet EV को 4.99 लाख रूपए एक्स-शोरूम प्राइस में बेचती है। इस रेट में आपको बैटरी-एज-ए-सर्विस का ऑप्शन मिलता है। हालांकि, इस रेट में बैटरी पैक शामिल नही है और यह सब्सक्रिप्शन के आधार पर 2.5 रूपए प्रति किलोमीटर पर उपलब्ध है। बैटरी के साथ इस EV की कीमत 7,00,000 रूपए एक्स-शोरूम से शुरू होती है।
अप्रेल में चल रहा खास ऑफर
अगर आप इसके टॉप वेरिएंट को खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए 9.81 लाख रूपए एक्स-शोरूम तक चुकाने पड़ सकते हैं। अगर आप इस कार को अप्रैल महीने में खरीद लेते हैं तो आपके मोटे पैसे बचने तय हैं। यह कार आपको Single Charging में 230 किलोमीटर का शानदार रेंज प्रदान करती है और इसमें आपको तमाम सारे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं।
यह भी पढ़ेंः-Tesla को लेकर भारत में नीतियां अनुकूल, पर BYD को झेलनी पड़ रहीं मुश्किलें, जानिए क्या है मामला