मशहूर सिंगर और एक्टर Diljit Dosanjh इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'Sardar Ji-3' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह पाकिस्तानी एक्ट्रेस Hania Aamir के साथ नजर आने वाले हैं। इस कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
कुछ लोग तो उन्हें पाकिस्तान समर्थक कहने लगे हैं। हालांकि, Diljit Dosanjh ने इस विवाद पर कोई सीधा रिएक्शन नहीं दिया है। लेकिन हाल ही में हुई एक बातचीत में उन्होंने इशारों-इशारों में अपनी बात जरूर सामने रखी।
Diljit Dosanjh पर क्यों भड़के थे ट्रोलर
'Sardar Ji-3' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद Diljit Dosanjh आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें पाकिस्तान समर्थक कहा जा रहा है और कुछ यूजर्स उन्हें देशद्रोही भी कह रहे हैं।
इस विवाद के बीच Diljit Dosanjh ने एक Interview में अपने विचार रखे। उन्होंने कहा, "देशों के बीच युद्ध चल रहे हैं और इन परिस्थितियों पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं है। मेरा मानना है कि संगीत एक ऐसा माध्यम है जो लोगों को सीमाओं के पार जोड़ता है। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मैं ऐसी चीज का हिस्सा हूं जो देशों के बीच प्यार और समझ फैलाती है।"
दिया साफ संदेश
इस बयान के ज़रिए Diljit Dosanjh ने यह साफ़ कर दिया है कि उनका इरादा कभी भी संघर्ष या विभाजन पैदा करने का नहीं रहा है, बल्कि वह अपने काम से लोगों को जोड़ना चाहते हैं। Diljit Dosanjh ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि हमें देशों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि हमें धरती माँ के बारे में सोचना चाहिए। ये सभी सरहदें एक ही धरती का हिस्सा हैं और मैं भी इसका एक हिस्सा हूँ। राजनीति एक अलग दुनिया है, और मैं इसमें पड़कर कोई गलती नहीं करना चाहता।
प्या और एकता का संदेश
मेरे लिए हर पल कीमती है और मैं इसे बिना किसी डर या प्रतिबंध के पूरी तरह से जीना चाहता हूँ।" Diljit Dosanjh के इन शब्दों से यह साफ़ है कि वह खुद को सीमाओं से परे एक वैश्विक कलाकार मानते हैं, जो अपने संगीत और अभिनय के ज़रिए प्यार और एकता का संदेश देना चाहते हैं।
यह भी पढ़ेंः- OPPO A5 5G भारत में लॉन्च: कीमत और दमदार स्पेसिफिकेशन्स जानें!