16 Jun, 2025

BY: Komal

Honey and Lentils: अमृत से कम नहीं है एक साथ शहद और दाल चीन का सेवन

आयुर्वेद न केवल उपचार पद्धति है, बल्कि यह जीवन जीने की एक कला भी है। आयुर्वेद में कई प्राकृतिक औषधियों का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें से शहद और दालचीनी (honey and lentils) दो बेहद कारगर औषधियां हैं।

इन दोनों औषधियों को मिलाकर कई आश्चर्यजनक लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार दालचीनी और शहद दोनों में प्राकृतिक एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इन दोनों के मिश्रण से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

जब दालचीनी और शहद का सही मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है, तो यह एक शक्तिशाली संयोजन बन जाता है जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

चरक और सुश्रुत संहिता में इसे एक महत्वपूर्ण औषधि माना गया है और इसकी चिकित्सा उपयोगिता के बारे में कई विवरण दिए गए हैं। वहीं दालचीनी को स्वास्थ्य लाभ के लिए भी उपयोगी माना जाता है।

इन दोनों का एक साथ सेवन करने के कई फायदे बताए गए हैं। यह मिश्रण पाचन, श्वसन और त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए फायदेमंद हो सकता है।

दालचीनी शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है, जबकि शहद में प्राकृतिक शर्करा होती है जो तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है।

अगर आप सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित हैं, तो आप दालचीनी को शहद में मिलाकर दिन में दो बार सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से स्वास्थ्य पर बहुत ज़्यादा असर पड़ता है।

शहद और दालचीनी का मिश्रण हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को भी तेज़ करता है जिससे वजन बढ़ाने में मदद मिलती है

Thanks For Reading!

Next: बेल पत्तों में छिपे हैं अद्भुत औषधीय गुण, आयुर्वेद में है उल्लेख

Read Next