कारों के सुरक्षित संचालन में टायरों की भूमिका सबसे अहम होती है। समय-समय पर गाड़ी के टायरों को नियमित अंतराल पर बदलना जरूरी होता है। अगर आप टायरों का Rotation बराबर करते रहते हैं तो इनकी लाइफ बढ़ने के साथ ही एफिशिएंसी भी बनी रहती है। ऐसे में अगर आप अपनी कार के साथ सुरक्षित सफर करना चाहते हैं तो Tyre Rotation बेहद जरूरी है।
ऐसे कर सकते हैं Tyre Rotation
अगर आप अपने कार का Tyre Rotation करना चाहते हैं तो आपको कुछ जरूरी उपकरणों की आवश्यकता होगी। इसके लिए आपको जैक, जैक स्टैंड, लुग रिंच और टायर प्रेशर गेज जैसी चीजें जुटानी होंगी। इसके बाद आप गाड़ी को बिल्कुल समतल स्थान पर खड़ा करें। अब आप अपना Rotation Pattern चुन सकते हैं।
पहले तरीके में आप आप फ्रंट टू रियर चुन सकते हैं, इसमें आप आगे के टायर पीछे या पीछे के टायर आगे कर सकते हैं। दूसरा क्रॉस रोटेशन, इसमें आगे के दाएं टायर को पीछे के बाएं और आगे के बाएं टायर को पीछे के दाएं स्थान पर ले जा सकते हैं। तीसरे तरीके में साइड टू साइड यानी एक ही एक्सल पर दाएं और बाएं टायरों की अदला-बदली कर सकते हैं।
मैकेनिक की ले सकते हैं मदद
Tyre Rotation के लिए आप मैकेनिक की मदद ले सकते हैं। आप उससे सलाह ले सकते हैं कि रोटेशन के लिए किस पैटर्न को फॉलो किया जाए। पैटर्न को डिसाइड करने के बाद जैक के जरिए वाहन को ऊपर उठाएं और जैक स्टैंड पर रख दें। इसके बाद लुग रिंच से टायरों के बोल्ट ढीले करें, टायर हटाएं और चुने हुए पैटन के अनुसार Tyres को बदल दें। इसके बाद टायर प्रेशर गेज से एयर प्रेशर गेज चेक कर लें।
जानिए क्या हैं इसके फायदे
अगर आप अपने वाहन का Tyre Rotation बराबर करते हैं तो आपको कई फायदे मिल सकते हैं। इसके टायरों का घिसाव एकसमान होता है क्योंकि अलग-अलग स्थिति में टायरों पर दबाव पड़ता है। अगर आप ऐसा नियमित करते हैं तो आप टायरां की उम्र बढ़ जाती है।
अगर समान रूप से टायर घिसते हैं तो यह बेहतर ग्रिप और कंट्रोल प्रदान करते हैं। रोटेशन करने से इंजन पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता है। अगर नियमित रोटेशन कराते रहते हैं तो जल्दी टायरों को बदलने की जरूरत नहीं पड़ती।
यह भी पढ़ेंः-Maruti Suzuki कंपनी जल्द भारतीय बाजार में पेश करेंगी हाइब्रिट कार, जानें कितना मिलेगा माइलेज