Traffic Jam सिर्फ भारत के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के सिरदर्द बना हुआ है। इसकी वजह से 30 मिनट का सफर पूरा करने में लोगों को 2 से 3 घंटे का समय खपाना पड़ रहा है। हाल ही में TomTom Traffic Index 2024 जारी हुआ है, जिसके मुताबिक विकाशील के अलावा विकसित देश भी Traffic Jam की समस्या से जूझ रहे हैं।
अमेरिका, ब्रिटेन से लेकर चीन तक जाम की समस्या का सामना कर रहे हैं। इसकी Top-10 लिस्ट में भारत के कई शहर शामिल हैं। आइए डालते हैं इस रिपोर्ट पर एक नजर।
दुनिया में दूसरा सबसे ज्यादा Traffic Jam वाला शहर है Kolkata
जब कभी Traffic Jam की बात आती है तो लोगों के मन में दिल्ली और मुंबई का नाम आता है लेकिन ऐसा नहीं है। देश का कोलकाता शहर पूरी दुनिया में ट्रैफिक जाम के मामले में नंबर दो पर है, जबकि भारत में इसका पहला स्थान है। इस शहर में लोगों को 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में 34.33 मिनट का समय लगता है।
तीसरे नंबर पर Bengaluru
इसके अलावा देश की सिलिकॉन वैली कही जाने वाली Bengaluru जाम के मामले में पूरी दुनिया में तीसरे नंबर पर है और भारत में यह तीसरे नंबर पर आती है। यहां पर लोगों को 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में 34.10 मिनट का समय खर्च करना पड़ता है।
Pune City जाम के मामले में पूरी दुनिया में चौथे नंबर पर और भारत में तीसरे नंबर पर है। यहां पर 10 किलोमीटर के सफर में 33.22 मिनट लगते हैं। हैदराबाद जाम के मामले में देश में चौथे नंबर पर और दुनिया में 18वें नंबर पर आता है। यहां पर 10 किलोमीटर जाने के लिए 31.30 मिनट का समय लगता है।
39वें नंबर पर है Mumbai
पूरी दुनिया में Traffic Jam के मामले में चेन्नई शहर 31वें नंबर है, जबकि भारत में इसका स्थान पांचवां है। यहां पर 10 किलोमीटर सफर तय करने में 30.20 मिनट खर्च होते हैं। अब बात करते हैं देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली Mumbai की तो यह पूरी दुनिया में जाम के मामले में 39वें नंबर पर है, जबकि भारत में यह छठें नंबर पर आती है।
यहां पर 10 किमी का सफर तय करने में 29.26 मिनट लगते हैं। Ahemdabad देश में सातवें और दुनिया में 43वें नंबर पर है। यहां 10 किलोमीटर के लिए 29.03 मिनट गंवाने पड़ते हैं।
Delhi का ये है हाल
देश की राजधानी दिल्ली Traffic Jam के मामले में दुनिया में इसका स्थान 122वें नंबर पर है। यहां पर लोगों को 10 किलोमीटर का सफर तय करने में 23.24 मिनट का समय खर्च करना पड़ता है।
यह भी पढ़ेंः-Tesla को लेकर भारत में नीतियां अनुकूल, पर BYD को झेलनी पड़ रहीं मुश्किलें, जानिए क्या है मामला