Mahindra Scorpio N ने अपनी लॉन्चिंग के बाद से ही बाजार में धमाल मचा रखा है और इसकी धड़ाधड़ बिक्री हो रही है। कंपनी की ओर से इसके कई वेरिएंट्स ऑफर किए जाते हैं। अगर आप भी Mahindra Scorpio N को अपने घर लाना चाहते हैं तो आप केवल 5 लाख रूपए के Down Payment पर इसे अपना बना सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इसकी कीमत, डाउन पेमेंट, ईएमआई व स्पेसिफिकेशन्स के बारे में पूरी डिटेल बताने वाले हैं।
Mahindra Scorpio N: कीमत
Scorpio N के कीमत की बात करें तो कंपनी इसका बेस वेरिएंट 13.99 लाख रूपए के एक्स-शोरूम प्राइस पर बेचती है। अगर आप दिल्ली में इसकी खरीदारी कर रहे हैं तो आपको यह 16.61 लाख रूपए के ऑन रोड प्राइस में मिलेगा। इस बढ़ी हुई कीमत में 1.79 लाख रूपए रजिस्ट्रेशन टैक्स और 64 हजार रूपए का इंश्योरेंस अमाउंट शामिल है। इसके साथ ही 14 हजार के अन्य खर्च भी इसमें शामिल हैं।
इतना देना होगा डाउन पेमेंट
अगर आप 16.61 लाख रूपए के ऑन रोड प्राइस में आने वाली Mahindra Scorpio N को खरीदते हैं तो आपको 5 लाख रूपए डाउन पेमेंट करना होगा। इसके बाद आपको 11.61 लाख रूपए Bank Loan लेना होगा। इस लोन पर आपको निश्चित समय में ब्याज को जोड़कर ईएमआई भरनी होगी।
इतनी हर महीने आएगी EMI
अगर आप 11.61 लाख रूपए का बैंक लोन करवाते हैं और यह आपको 9 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से सात साल यानी 84 महीनों के लिए मिल जाता है तो आपको हर महीने 18,692 रूपए ईएमआई देनी होगी। इस तरह सात सालों के भीतर इस लोन अमाउंट पर आपको 4.08 लाख रूपए ब्याज के तौर पर देने होंगे। इस तरह महिंद्रा स्कॉर्पियो एन आपको कुल मिलाकर 20.70 लाख रूपए में पड़ने वाली है।
यह भी पढ़ेंः-आने वाली है Tata Punch Facelift, जानिए क्या होंगी खूबियां
बाजार में इससे होता है मुकाबला
Scorpio N का बाजार में सीधा मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 700, एमजी हेक्टर और टाटा सफारी जैसी धमाकेदार एसयूवी के साथ होता है।
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।