बरसात का मौसम शुरू हो चुका है और देश भर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश शुरू हो चुकी है। पहाड़ी क्षेत्रों में तो बारिश से तबाही मची हुई है। ऐसे में अगर आपके पास कार या बाइक है और आप मानसून के दौरान उसमें जंग लगने को लेकर आशंकित हैं तो आपको कुछ जरूरी बातें ध्यान में रखनी चाहिए। हम आपको इस आर्टिकल में Car-Bike Care Tips बताने वाले हैं, जिसे ध्यान में रखकर आप इस परेशानी से बच सकते हैं।
गाड़ी को रखें Cover
Car-Bike Care Tips में सबसे पहले आप अपनी बाइक या कार को हमेशा कवर करके ही रखें। इसके लिए आप अच्छी क्वॉलिटी का वाटरप्रूफ कवर ही खरीदें। यह न सिर्फ बारिश से बचाएगा, बल्कि धूल, मिट्टी या गंदगी को चिपकने से भी रोकेगा। ऐसे में आपके वाहन में जंग लगने का कोई चांस ही नहीं रहेगा।
Car-Bike Care Tips: सही से सुखाएं
अगर आपकी गाड़ी बारिश में भीग गई है तो आप घर पर पहुंच कर एक बार उसे जरूर Wash करें। ऐसा करने से कार-बाइक पर लगी गंदगी सही तरीके से साफ हो जाएगी। अगर यह लगे रह गए तो जंग लगने का खतरा ज्यादा होता है। नमी में होने पर मेटल पार्ट्स पर जंग लगनी शुरू हो जाती है। ऐसे में गाड़ी को अच्छी तरह से धुलकर उसे सुखाएं।
एंटी-रस्ट कोटिंग है अच्छा ऑप्शन
Car-Bike Care Tips में अगर आप अपने बाइक या कार को जंग लगने से बचाना चाहते हैं तो एंटी-रस्ट कोटिंग भी बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इसे आप गाड़ी के निचले हिस्से और मेटल पार्ट्स पर जरूर लगवाएं। यह अक्सर नमी के संपर्क में रहते हैं और इन पर ही जंग लगने का खतरा ज्यादा होता है।
खुले में न करें Park
बरसात के मौसम में अपने कार या बाइक को खुले में पार्क करने से बचें। Car-Bike Care Tips में यह बेहद जरूरी है क्योंकि खुले में पार्क किए गए वाहन पर बारिश का पानी सीधे गिरता है। अगर आपका वाहन ऐसी जगह पार्क है, जहां पर बारिश का पानी जमा होता है तो आपकी कार के कई Parts खराब हो सकते हैं। ऐसे में आपको भारी चपत लग सकती है।
यह भी पढ़ेंः-Moto G96 5G: दमदार फीचर के साथ मोटरोला का नया स्मार्टफोन लॉन्च
इस बात का भी रखें ध्यान
Car-Bike Care Tips में आप यह बात ध्यान रखें कि बारिश के दौरान ब्रेक्स, साइलेंसर, नट-बोल्ड, दरवाजों के कब्जों पर जंग लगने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में आप इस पर नियमित रूप से ऑयल, ग्रीस या लुब्रिकेशन का इस्तेमाल करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा और यह जंग लगने से बचे रहेंगे।
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।