सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL लगातार मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए अपनी सेवाओं का विस्तार कर रहा है। कंपनी के भरपूर प्रयासों और कनेक्टिविटी को मजबूत करने का ही नतीजा है कि लोग तेजी से इसकी तरफ आकर्षित भी हो रहे हैं। अब बीएसएनएल कंपनी ने एक नई सर्विस BSNL IFTV Service की शुरूआत की है, जिसके जरिए बिहार राज्य के लोगों के लिए डिजिटल एंटरटेनमेंट आसान हो जाएगा।

BSNL IFTV Service: जानिए क्या है ये सर्विस

BSNL IFTV Service के लिए अब लोग बिना किसी शुल्क का भुगतान किए अपने टीवी पर 500 से भी ज्यादा लाइव चैनल्स का मजा उठा पाएंगे। हालांकि, जो भी यूजर इसका लाभ लेना चाहते हैं उनके पास एफटीटीएच नेटवर्क का होना जरूरी है। बता दें कि एफटीटीएच नेटवर्क के जरिए BSNL लोगों के घरों तक इंटरनेट पहुंचाती है। इस तरह से बिहार राज्य के जिन लोगों ने बीएसएनएल का फाइबर इंटरनेट अपने घर पर इंस्टॉल करवा रखा है, वह इस सर्विस का मजा बिल्कुल मुफ्त में उठा पाएंगे।

बगैर इंटरनेट भी चलते रहेंगे Channels

कंपनी का दावा है कि BSNL IFTV Service के तहत जो 500 लाइव टीवी चैनल्स ग्राहकों का ऑफर किए जा रहे हैं, वह इंटरनेट जाने पर भी एक्सेस किए जा सकेंगे। आईएफटीवी सर्विस देश की पहली फाइबर बेस्ड इंटरनेट सर्विस है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इन चैनल्स को देखने के लिए आपको किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं करना होगा। जो आप Fiber Internet के लिए रिचार्ज करवाते हैं, उसी में आपको इस सर्विस का लाभ मिलेगा।

जानिए कैसे दे रही सुविधा

कंपनी BSNL IFTV Service को स्काईप्रो आईपीटीवी के जरिए अपने यूजर्स को मुहैया करा रही है। यह एक प्रकार इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन सर्विस प्रोवाइडर है और लाइव टीवी के अलावा ऑन डिमांड कंटेट प्रोवाइड कराता है। अगर आप BSNL Fiber Internet का यूज नहीं कर रहे हैं और इसके फ्री चैनल्स को एक्सेस करना चाहते हैं तो आपको अपने फोन या टीवी में स्काईप्रो आईपीटीवी ऐप को डाउनलोड करना होगा। इससे आप इसका लाभ उठा पाएंगे।

यह भी पढ़ेंः-आप भी यूज करते हैं Apple iPhone, तुरंत डिलीट कर दें ये App, वरना पड़ेगा पछताना

हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।