Telecom Users की संख्या तेजी से बढ़ रही है और मार्च 2025 में देश की विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों द्वारा हासिल किए गए सब्सक्राइबर्स की संख्या भी सामने आ गई और टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने इसके आंकड़े जारी कर दिए हैं।

मार्च महीने में सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL को 48,177 नए सब्सक्राइबर्स मिले हैं। हालांकि, इस महीने में सबसे ज्यादा यूजर्स को जोड़ने में अव्वल Reliance Jio रही। हालांकि, वोडाफोन-आइडिया के सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ने की बजाय घट गई हैं। आइए डालते हैं डिटेल खबर पर एक नजर।

Reliance Jio को मिले सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) द्वारा जारी किए गए डेटा पर नजर डालें तो मार्च 2025 में देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स को अपने साथ जोड़ने में सफल रही है।

रिलायंस जियो को कुल 21.74 लाख नए सब्सक्राइबर्स मार्च महीने में मिले हैं। इस भारी बढ़ोत्तरी के साथ कंपनी के कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या अब 49.97 करोड़ हो गई है। इसके बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel की बात करें तो यह मार्च महीने में 12.50 लाख नए सब्सक्राइबर्स प्राप्त करने में सफल रही। इसके साथ ही भारतीय एयरेटल के कुल सब्सक्राइबर 38.98 करोड़ हो गई है।

Vi को हुआ भारी नुकसान

वोडाफोन-आइडिया को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI द्वारा जारी किए गए आंकड़ों में भारी नुकसान झेलना पड़ा है। कंपनी को मार्च महीने में 5.41 लाख सब्सक्राइबर्स का नुकसान झेलना पड़ा है। इस घटौती के बाद कंपनी के कुल सब्सक्राइबर 20.53 करोड़ रह गए हैं।

BSNL ने भी भरी उड़ान

अपने आपको तेजी से एडवांस बनाने में जुटी हुई भारतीय सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL लोगों को अपनी तरफ खींचने में सफल साबित हो रही है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई द्वारा जारी आंकड़ां के मुताबिक मार्च 2025 बीएसएनएल 49,177 नए सब्सक्राइबर्स को अपने साथ जोड़ने में सफल रही।

यह बढ़ोत्तरी इसलिए खास है क्योंकि इससे पहले फरवरी 2025 में कंपनी को 5.60 लाख सब्सक्राइबर्स से हाथ धोना पड़ा था। जल्द ही BSNL कंपनी देश में 4G नेटवर्क को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके बाद 4G नेटवर्क को 5G नेटवर्क में अपग्रेड किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः-लीक हुई OnePlus 15 की जानकारी, दमदार कैमरा और ऐसे हो सकते हैं फीचर्स