Pahalgam Terror Attack के बाद भारत ने आतंकी देश पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के जरिए कड़ा सबक सिखाया है, जो कि उसे वर्षों याद रखेगा। पाकिस्तान के साथ अघोषित युद्ध के दौरान कई देशों ने खुलकर पाकिस्तान की मदद की थी, अब उनका साथ खेला हो गया है। भारतीयों ने उन देशों को सबक सिखाने का मन बन लिया है और व्यापार से लेकर पर्यटन तक में उन देशों के लिए Boycott Trend चला दिया है।
Boycott Trend : इन देशों ने की थी पाकिस्तान की मदद
Bharat के साथ अघोषित युद्ध के दौरान चीन के साथ ही तुर्की और अजरबैजान ने खुलकर पाकिस्तान की मदद की थी और उसे ड्रोन, मिसाइल सहित तमाम हथियार भी सौंपे थे। इसके बाद भारत सरकार ने भी इन देशों को लेकर कड़ा रूख अख्तियार किया और अब खुद आम नागरिक इन्हें सबक सिखाने के लिए उतर आए हैं। Boycott Trend के जरिए अब इन देशों को आतंकी देश की मदद करने की सजा दी जा रही है।
व्यापारियों ने बंद किया तुर्की से सेब का व्यापार
Boycott Trend के तहत महाराष्ट्र के पुणे शहर के व्यापारियों ने पाकिस्तान की मदद करने वाले तुर्की से सेब मंगाना पूरी तरह बंद कर दिया है। अब वह ईरान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड से सेब मंगा रहे हैं। बता दें कि तुर्की के साथ सेबों का कारोबार एक सीजन में कम से कम 1,000 करोड़ से 1,200 करोड़ रूपए के बीच होता है। इसके अलावा कई Travel Agencies ने तुर्की और अजरबैजान के टूर पैकेज भी रद्द कर दिए हैं।
भारतीय पर्यटकों से देश में आने की गुहार लगा रहा तुर्की
व्यापार के मोर्चे पर गहरा आघात देने के साथ ही पर्यटकों ने भी के जरिए तुर्की को जबरदस्त झटका दिया है। हजारों की संख्या में भारतीय पर्यटकों ने तुर्की की अपनी ट्रिप को कैंसिल कर दिया है। पर्यटकों ने युद्ध के दौरान पाकिस्तान की मदद करने के लिए तुर्की की Trip के बहिष्कार का ऐलान किया है। इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तुर्की का पर्यटन विभाग भारतीय पर्यटकों से मिन्नतें कर रहा है।
पत्र में उसने भारतीय पर्यटकों की ओर से तुर्की के बहिष्कार का जिक्र करते हुए कहा है कि तुर्की की यात्रा रद्द करने का कोई कारण नहीं है। भारतीय पर्यटकों को प्रभावित करने वाली कोई पांबदी या सुरक्षा समस्या हमारे यहां नही है। हालांकि, इस पत्र की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन भारतीय के Boycott Trend ने तुर्की सहित कई देशों के रात की नींदे उड़ा दी है।
यह भी पढ़ेंः-Electric Cars Under 10 Lakh : रेंज से लेकर सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं दमदार