BlenderMCP : MCP यानी Blender Model Context Protocol Integration के जरिए अब ब्लेंडर क्लाउड AI से जुड़ जाता है। इसके जरिए क्लाउड ब्लेंडर के साथ सीधे बातचीत कर सकता है और उसे नियंत्रित कर सकता है। यह Blender MCP मॉडल 3D मॉडलिंग, सीन क्रिएशन और मैनिपुलेशन को काफी आसान बना रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया X पर डिजाइनर और मेकर सिद्धार्थ आहूजा (@sidahuj) ने एक पोस्ट किया और “low-poly dragon guarding treasure” बनाकर शेयर किया। आइए जानते हैं कि क्या है MCP और क्या होती हैं इसकी विशेषताएं।
BlenderMCP : कैसे करें इस्तेमाल
MCP के इस्तेमाल के लिए सबसे पहले पॉली हेवेन परिसंपत्तियों के लिए उनके API के माध्यम से समर्थन जोड़ा गया। अगर आप नए यूजर हैं तो सीधे Installation पर जा सकते हैं। नए addon.py फाइल को डाउनलोड करें और पुरानी फाइलों को बदल दें या फिर उस ब्लेंडर में जोड़ दें। इसके बाद क्लाउड से MCP सर्वर हटा दें और इसे दोबारा जोड़ दें।
BlenderMCP :जानिए क्या हैं इसकी विशेषताएं
MCP दोतरफा संचार प्रदान करता है यानी सॉकेट-बेस्ड सर्वर के माध्यम से Cloud AI को ब्लेंडर से कनेक्ट कर सकते हैं। आब्जेक्ट को मैनिपुलेट कर सकते हैं। ब्लेंडर में 3D ऑब्जेक्ट बना सकते हैं, संशोधित कर सकते हैं और हटा सकते हैं।
सके अलावा मैटेरियल कंट्रोल यानी मैटेरियल और कलर को Apply और Modify कर सकते हैं। सीन इंस्पेक्शन यानी वर्तमान ब्लेंडर दृश्य के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और कोड एग्जीक्यूशन कर सकते हैं। क्लाउड से Blender में आर्बिटरी पायथन कोड चला सकते हैं।
BlenderMCP : MCP के हैं दो कंपोनेंट्स
MCP में मुख्यतया दो कंपोनेंट्स शामिल किए गए हैं। पहला Blender Addon (addon.py) है। यह ब्लेंडर के भीतर कमांड प्राप्त करने और निष्पादित करने के लिए एक सॉकेट सर्वर तैयार करता है। दूसरा एमसीपी सर्वर (src/blender_mcp/server.py)। यह एक पायथन सर्वर है, जो मॉडल संदर्भ प्रोटोकॉल को लागू करता है और ब्लेंडर ऐडऑन से जुड़ता है।
BlenderMCP : ऐसे इंस्टॉल करें Blender Addon
सबसे पहले addon.py इस रिपो से फाइल को डाउनलोड करें फिर Blender खोलें। इसके बाद गो टू एडिट, प्रिफरेंसेस और ऐडऑन पर जाएं। इसके बाद Install बटन पर क्लिक करें और addon.py फाइल को चूज करें। इंटरफेसः ब्लेंडर एमसीपी बॉक्स को चेक करके Addon कर दें।
यह भी पढ़ेंः-Google Map को टक्कर देने उतरा Surveyor App, जानिए कौन कर पाएगा यूज