आज के समय में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भीड़भाड़ अधिक होने के चलते लोग तेजी से Bike खरीद रहे हैं। बाइक सेल के आंकड़े भी इसकी गवाही देते हैं और हर महीने देश में लाखों लोग बाइक्स की खरीद करते हैं।

रोजाना छोटी-मोटी दूरी तय करने के लिए यह सबसे बेहतर साधन हैं। लोअर क्लास के लोग भी कम कीमत और ज्यादा Mileage देने वाली बाइक्स को ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप भी Bikes Under 75,000 ढूंढ रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके काफी काम आ सकता है। इसमें हम आपको कई बेस्ट ऑप्शन के बारे में बताने वाले हैं।

TVS Sport

TVS Sport ES

Bikes Under 75,000 में यह आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। 109.7cc इंजन के साथ आने वाली यह बाइक युवाओं की पसंदीदा है। वजन में हल्की होने के साथ ही माइलेज में यह काफी दमदार है, जो कि एक लीटर पेट्रोल में 70 से 75 किलोमीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है। इसे आप केवल 60,000 रूपए की कीमत में अपने घर ला सकते हैं। इस बाइक में डुअल टोन ग्राफिक्स के साथ ही काफी आरामदायक सीटें दी गई हैं, जिससे लोगों को यह काफी पसंद आती है।

Bajaj Platina

Bajaj Platina

102cc इंजन के साथ आने वाली यह गाड़ी Bikes Under 75,000 में बेहतरीन ऑप्शन है। इसे आप केवल 68,000 रूपए के एक्स-शोरूम प्राइस में खरीद सकते हैं। रोजाना और आरामदायक यात्रा के लिए यह काफी अच्छा विकल्प है। इसका इंजन 7.9 पीएस की पावर जनरेट करता है और यह माइलेज के मामले में अपने कंपटीटर्स को कड़ी टक्कर देती है। यह 70 से 75 किलोटर प्रति लीटर तक का Mileage देने में सक्षम है। यह बाइक लंबे समय तक और लो मेंटीनेंस में चलने वाली बाइक्स में शुमार है। इसमें ड्रम ब्रेक और साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ भी शामिल है।

Honda Shine 100

New Honda Shine 100

Bikes Under 75,000 में होंडा की यह बाइक लोगों की भरोसेमंद है। इसे आप 70,000 रूपए की कीमत में अपना बना सकते हैं। इसमें दिया गया 100 सीसी का इंजन 7.9 पीएस की पावर जनरेट करने में सक्षम है। शहर की भीड़ भरी सड़कों पर चलने के लिए यह बिल्कुल परफेक्ट है। कंपनी का दावा है कि यह एक लीटर पेट्रोल में 70 किलोमीटर से लेकर 75 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है।

यह भी पढ़ेंः-Instagram Vs YouTube Earning : जानिए किस प्लेटफॉर्म पर यूजर ज्यादा छाप रहे पैसा