पिछले दिनों पाकिस्तान से तनाव के दौरान भारत ने अपनी ड्रोन क्षमताओं का प्रदर्शन किया था, जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया था। अब Drone Army को भारत और भी मजबूत करने जा रहा है, इसके लिए भारत फोर्ज से फ्रांसीसी एयरोस्पेस कंपनी तुर्गिस गैलार्ड के साथ एक MOU साइन किया है। इसका उद्देश्य AAROK UAV Advance Drone की पेशकश और मेक इन इंडिया पहल के तहत भारत में इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन करना है।

AAROK UAV Advance Drone : ये ड्रोन है आधुनिक और शक्तिशाली

AAROK UAV Advance Drone को लेकर हुई डील के भारत फोर्ज के शेयरों में भी उछाल देखने को मिला है। बीते बुधवार को इसके शेयर 2% उछले और यह 1325.5 रूपए तक पहुंच गए। हालांकि, बाजार बंद होने तक यह टूटकर 1297.70 रूपए पर आ गए। भारत फोर्ज और तुर्गिस गैलार्ड मिलकर भारतीय सेना को इस घातक ड्रोन की सप्लाई करेंगी। यह आधुनिक होने के साथ-साथ बेहद शक्तिशाली भी होते हैं, इससे भारतीय सेना की ताकत में कई गुना इजाफा होने वाला है।

दुश्मन पर नजर रखने में हासिल है महारथ

भारत फोर्ज ने AAROK UAV Advance Drone को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि यह एक मेल क्लास यूएईवी है, जो कि काफी कम कीमत पर बेहतरीन टेक्नोलॉजी उपलब्ध करता है। यह ज्यादा ऊंचाई के साथ लंबे समय तक उड़ान भरने में सक्षम है और यह काफी लंबी दूरी तक निगरानी करने में भी पूरी तरह माहिर है। इस ड्रोन में लगाए गए इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सेंसर और रडार दुश्मनों की हर हरकत पर पैनी नजर रखते हैं।

यह ऑलटाइम कमांड और कंट्रोल सिस्टम के साथ ही अन्य सैन्य संसाधनों से जुड़ा रहता है। इस तरह यह Drone दुश्मनों पर नजर रखने के साथ ही भारतीय सेना को बिल्कुल सटीक जानकारी भेजने में पूरी तरह सक्षम होगा। यह 1.5 टन से हथियार ले जाने और सुरक्षित दूरी से हमला करने में सक्षम है।

जानिए भारत फोर्ज के बारे में सब कुछ

भारत फोर्ज ऑटोमोटिव, रेलवे, रक्षा, निर्माण और खनन, समुद्री तेल व गैस, एयरोस्पेस जैसे कई क्षेत्रों में सुरक्षा और महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स सप्लाई करती है। कंपनी के अल-अलग विभाग है, जिसमें फोर्जिंग, डिफेंस व अन्य शामिल हैं। यह अलग-अलग उद्योगों को अपनी सेवाएं देती है।

यह भी पढ़ेंः-Smartphone Processor : स्मार्टफोन में कौन-सा प्रोसेसर है? कुछ सेकंड में ऐसे करें चेक, जानिए आसान तरीका