BANK HOLIDAY: अक्टूबर में त्योहारों की धूम के साथ-साथ बैंक की छुट्टियों की भी झड़ी लगने वाली है। इस महीने बैंक 15 से ज्यादा दिनों (BANK HOLIDAY) तक बंद रहेंगे, जिससे आम लोगों को बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी अपनी योजनाओं में थोड़ा बदलाव करना पड़ सकता है।

नवरात्रि, दशहरा, गांधी जयंती जैसे प्रमुख त्योहारों के चलते यह महीना छुट्टियों से भरपूर रहेगा, तो बेहतर होगा कि आप पहले से ही अपनी बैंकिंग से जुड़ी ज़रूरतों को निपटा लें। आइए जानते हैं अक्टूबर 2024 में होने वाली बैंक छुट्टियों की पूरी सूची।

BANK HOLIDAY की पूरी लिस्ट, आधे महीने रहेगा बंद

2 अक्टूबर: गांधी जयंती (सोमवार)

2 अक्टूबर को महात्मा गांधी का जन्मदिन मनाया जाता है। इस दिन देशभर में पब्लिक हॉलिडे रहेगा। स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक बंद (BANK HOLIDAY) रहेंगे।

3 अक्टूबर: महाराजा अग्रसेन जयंती और शारदीय नवरात्रि (गुरुवार)

3 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती और शारदीय नवरात्रि का पहला दिन होगा। इस दिन भी कई राज्यों में सरकारी छुट्टी रहेगी।

6 अक्टूबर: साप्ताहिक अवकाश (रविवार)

6 अक्टूबर को रविवार के कारण सामान्य साप्ताहिक अवकाश (BANK HOLIDAY) रहेगा, जिससे सभी स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद रहेंगे।

10 अक्टूबर: महा सप्तमी (गुरुवार)

10 अक्टूबर को महा सप्तमी के अवसर पर कई राज्यों में सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है।

11 अक्टूबर: महानवमी (शुक्रवार)

11 अक्टूबर को महानवमी के कारण देशभर में छुट्टी रहेगी। यह शारदीय नवरात्रि का नौवां दिन होता है और इसे विशेष धार्मिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है।

12 अक्टूबर: दशहरा (शनिवार)

12 अक्टूबर को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन देशभर में छुट्टी रहेगी और सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद (BANK HOLIDAY) रहेंगे।

13 अक्टूबर: साप्ताहिक अवकाश (रविवार)

13 अक्टूबर को रविवार होने के कारण साप्ताहिक अवकाश रहेगा, जिससे सार्वजनिक संस्थान बंद रहेंगे।

17 अक्टूबर: कटि बिहु और वाल्मीकि जयंती (गुरुवार)

17 अक्टूबर को कटि बिहु और वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कई राज्यों में सरकारी छुट्टियां रहेंगी।

20 अक्टूबर: साप्ताहिक अवकाश (रविवार)

20 अक्टूबर को रविवार होने के कारण पब्लिक हॉलिडे रहेगा और सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

29 और 30 अक्टूबर को दिवाली के तहत ऑप्शनल हॉलिडे रहेगा। इन दिनों के दौरान स्कूल और दफ्तरों में वैकल्पिक छुट्टियां मिल सकती हैं।

31 अक्टूबर: नरक चतुर्दशी और दिवाली (गुरुवार)

31 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी और दिवाली का पर्व होगा, जिसके अवसर पर सरकारी छुट्टी रहेगी। इस दिन दिवाली के मुख्य उत्सव के साथ कई लोग अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे।

ALSO READ:RBI Guidelines: RBI ने ग्राहकों को दी बड़ी खुशखबरी, अब बैंक में बार-बार नहीं काटने होंगे चक्कर, मिलेगा आसानी से लोन