परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की सुपरहिट फिल्म 'Hera Pheri ' आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करती है। इसका सीक्वल 'फिर Hera Pheri ' भी काफी हिट रहा और बाबू भैया के किरदार में परेश रावल को काफी लोकप्रियता मिली।
Hera Pheri -3 से अचानक हट गए थे परेश
हाल ही में 'Hera Pheri -3' को लेकर काफी चर्चा थी, लेकिन फैंस को तब झटका लगा जब खबर आई कि Paresh Rawal ने फिल्म से हाथ पीछे खींच लिए हैं। Akshay Kumar ने तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी कर दी थी। हालांकि अब फैंस के लिए राहत की खबर है। Paresh Rawalने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वह 'Hera Pheri -3' का हिस्सा हैं और फिल्म में बाबू भैया का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं।
खुद किया खंडन
उनकी वापसी ने एक बार फिर फैंस के बीच उत्साह पैदा कर दिया है और सभी अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'Hera Pheri -3' को लेकर क्या विवाद है? इस सवाल पर बात करते हुए परेश रावल ने कहा कि Hera Pheri जैसी फिल्म बार-बार नहीं बनती। ऐसा जादू हर बार नहीं दोहराया जा सकता। अगर ऐसा होने लगा तो चीजें एक जैसी दिखने लगेंगी और क्रिएटिविटी खत्म हो जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि कोई विवाद नहीं है।
टीम को बताया दोस्त
मेरा बस यही मानना है कि जब लोग किसी चीज से इतना जुड़ जाते हैं और उसे इतना प्यार देते हैं तो हमें भी उसके प्रति वैसी ही जिम्मेदारी दिखानी चाहिए। अगर दर्शक आपसे इतना प्यार करते हैं तो आपको उन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए। मेहनत करें और उन्हें बेहतर अनुभव दें। टीम वर्क के साथ, लगन के साथ काम करना चाहिए। यही मेरा संदेश है।
उन्होंने कहा कि अब सब ठीक है। फिल्म जरूर आ रही है, पहले भी आने वाली थी। बस हमें एक दूसरे के साथ तालमेल बिठाना है। सभी क्रिएटिव हैं। प्रियदर्शन, अक्षय, सुनील सभी मेरे कई सालों से दोस्त हैं।