Reverse Gear: जब भी कोई व्यक्ति Driving करना सीखता है, तो शुरुआत में उससे कई गलतियां होती हैं। धीरे-धीरे वह एक्सपर्ट हो जाता है और कई बार माहिर ड्राइवर से भी गलतियां हो जाती हैं। हालांकि, अधिकतर लोगों के मन में सवाल होता है कि अगर गाड़ी चलाते समय अचानक आप Reverse Gear लगा दें तो उसे समय क्या करना चाहिए। हम आपको इस आर्टिकल में इसी के बारे में बताने वाले हैं।

मैन्युअल कार चलाते समय बरतें ये सावधानी

अगर आप मैन्युअल कार ड्राइव कर रहे हैं, तो आपको गियर के सही इस्तेमाल को अच्छी तरीके से समझना होगा। हर गियर की अपनी एक स्पीड लिमिट होती है और उस गियर को उसी के हिसाब से इस्तेमाल करना चाहिए। रिवर्स गियर का इस्तेमाल तभी करना चाहिए, जब आपकी गाड़ी खड़ी हो। यह गियर सिर्फ गाड़ी को पीछे की ओर करने के लिए इस्तेमाल होता है, न कि ड्राइव करते समय।

Reverse Gear: गियर शिफ्ट हो सकता है लॉक

अगर आप गाड़ी ड्राइव करते समय गलती से Reverse Gear लगाने की कोशिश करते हैं, तो आपका गियर शिफ्ट लॉक हो सकता है। अगर आपने जबरदस्ती गियर डालने की कोशिश की तो यह काफी खतरनाक भी हो सकता है। ऐसे में भूलकर भी ये गलती न करें।

ये भी पढ़ें-आने वाला है Kawasaki Versys 650, तीन नए कलर में होगा पेश

आ सकती है तेज आवाज

अगर आप जबरदस्त गाड़ी में Reverse Gear लगाने की कोशिश करते हैं तो गियरबॉक्स से तेज खड़खड़ाहट की आवाज आ सकती है। इससे गाड़ी अचानक झटका खाकर बंद भी हो सकती है और गाड़ी के ट्रांसमिशन सिस्टम को भारी नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा गलती की वजह से गियर टूट गए तो फिर गियर काम करना पूरी तरह बंद कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके कार की Speed धीमी है और आप रिवर्स गियर डालने की कोशिश करते हैं तो गाड़ी झटका खाकर बंद हो सकती है।

Automatic Cars में ऐसा है सिस्टम

ऑटोमैटिक कारों में कंपनियां गियर लॉकिंग सिस्टम ऑफर करती हैं, जिससे गाड़ी चलते समय रिवर्स या पार्क गियर लगाना संभव हीं नही होता है। अगर किसी भी वजह से लॉकिंग सिस्टम फेल हो जाता है और आप गलती से रिवर्स गियर लगा देते हैं तो आपको भारी चपत लग सकती है।

हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।