31 May, 2025

BY: Komal

कई बीमारियों का इलाज है ये एक योग, दूर होतें हैं मानसिक विकार

आज की लाइफस्टाइल ऐसी हो चुकी है, जिससे मन तनाव में और तन बीमारियों में घिरे रहते हैं। सही खानपान और योगासन को दिनचर्या में शामिल करके कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

ऐसे ही एक योगासन का नाम है अनुलोम विलोम (Anulom Vilom), जिससे न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक समस्याओं को भी बाय-बाय किया जा सकता है। यह मन को शांत करता है, ध्यान को तेज करता है और चिंता को कम करता है। इसके लिए शांत होकर सांस लें और तनाव को बाहर निकालें।

Anulom Vilom एक प्राचीन योगिक श्वास क्रिया (प्राणायाम) है, जिसे नाड़ी शोधन प्राणायाम भी कहा जाता है, जिसमें दाएं और बाएं नथुने से बारी-बारी से सांस ली और छोड़ी जाती है।

इसके लिए आसन पर शांत और खुली जगह पर बैठ जाएं। आरामदायक ध्यान मुद्रा में बैठें और रीढ़ को सीधा रखें। इसके बाद आंखें बंद कर लें और बायीं नासिका से श्वास लें, दाहिनी नासिका से श्वास छोड़ें और इसे कई बार दोहराएं।

मस्तिष्क के दोनों गोलार्द्धों को संतुलित करता है, तंत्रिका तंत्र को शांत करता है, चिंता से राहत दिलाता है। रोजाना 5-10 मिनट अनुलोम-विलोम करने से दिमाग शांत होता है। मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। इससे एकाग्रता और मेमोरी में सुधार होता है और एंग्जायटी, तनाव से भी राहत मिलती है।

अनुलोम-विलोम करने से रक्तचाप कंट्रोल होता है। चेहरे पर निखार आता है। अगर आपको नींद अच्छे से नहीं आती है, हमेशा शरीर में थकान बनी रहती है और दिमाग भी शांत नहीं रहता है, तो यह बेहद फायदेमंद है।

अनुलोम विलोम एक सरल और प्रभावी प्राणायाम है जो शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। इसे नियमित रूप से करने से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य सुधरता है, बल्कि मन की शांति और एकाग्रता भी बढ़ती है।

Thanks For Reading!

Next: बेहद लाभकारी है ये छोटी सी चीज, महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं

Read Next