23 अक्टूबर 1991 को जन्मे ईशा (Isha Ambani) और आकाश अंबानी(Akash Ambani) अब 33 साल के हो गए हैं। जुड़वां भाई-बहन होने के नाते, दोनों ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में महत्वपूर्ण भूमिकाएं संभाली हैं। ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल के कारोबार को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं, वहीं आकाश अंबानी जियो इंफोकॉम की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। आइए जानते हैं उनके योगदान और नेटवर्थ के बारे में।

ISHA Ambani की 800 करोड़ रुपये की है नेटवर्थ

ईशा अंबानी (Isha Ambani), जो रिलायंस रिटेल की नॉन-एग्जिक्युटिव डायरेक्टर हैं, ने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण प्रगति की हैं। उनकी नेटवर्थ लगभग 800 करोड़ रुपये है और वह हुरुन की लिस्ट में 31वें स्थान पर हैं। ईशा ने हाल ही में रिलायंस की 47वीं एजीएम में बताया कि इस वर्ष 1840 नए रिलायंस रिटेल स्टोर खोले गए हैं।

इसके साथ ही, जियो मार्ट का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी तेजी से विकसित हो रहा है। उनका लक्ष्य ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद प्रदान करना है, और उन्होंने अपने प्रयासों से कंपनी को नई डील्स करने में मदद की है।

जियो इंफोकॉम संभालते है Akash Ambani

आकाश अंबानी (Akash Ambani), जो ईशा के जुड़वां भाई हैं, ने भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। उनकी नेटवर्थ लगभग 3300 करोड़ रुपये के आसपास है, और उन्हें हुरुन इंडिया अंडर-35 लिस्ट में 32वें स्थान पर रखा गया है। आकाश जियो इंफोकॉम के कामकाज का नेतृत्व कर रहे हैं और 5जी तथा एआई तकनीकों को बढ़ावा देने में जुटे हैं।

मुकेश अंबानी ने एजीएम के दौरान अपने बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि रिलायंस सुरक्षित हाथों में है, जो कंपनी की भविष्य की दिशा को स्पष्ट करता है।

Read Also: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, जानिए petrol–diesel की कीमतों पर क्या प्रभाव पड़ा?