नई दिल्ली: भारत की सबसे तेज़ी से बढ़ती एयरलाइन, Akasa Air, 2032 तक अपने विमानों के बेड़े को 30 से बढ़ाकर 226 करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। अकासा एयर ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त वित्तीय वर्ष 2024-25 में 49 प्रतिशत राजस्व वृद्धि और 50 प्रतिशत मार्जिन सुधार दर्ज किया है।
Akasa Air का प्लान
कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) अंकुर गोयल ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि Akasa Air ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान 49 प्रतिशत राजस्व वृद्धि और 50 प्रतिशत मार्जिन सुधार दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि एयरलाइन इस अवधि के दौरान सालाना 25 से 30 प्रतिशत क्षमता जोड़ने की योजना बना रही है।
राजस्व में मजबूत वृद्धि
अंकुर गोयल ने कहा कि बढ़ती लाभप्रदता, 27 विमानों और 1.6 करोड़ से अधिक यात्रियों को सेवा प्रदान करने के साथ, एयरलाइन दीर्घकालिक विकास और वैश्विक महत्वाकांक्षाओं का मार्ग प्रशस्त कर रही है। उन्होंने कहा कि Akasa Air ने इस वर्ष 31 मार्च को समाप्त वित्तीय वर्ष में मजबूत राजस्व वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने कहा कि एयरलाइन का लागत नेतृत्व पर निरंतर ध्यान, साथ ही राजस्व सृजन और परिचालन दक्षता के प्रति अनुशासित दृष्टिकोण, वित्तीय मानकों में मज़बूत वृद्धि दर्ज करने में सक्षम रहा है, जिससे एयरलाइन लाभप्रदता के सफल पथ पर अग्रसर है।
यह भी पढ़ेंः-45 हजार रूपए सस्ती मिल रही है Maruti Suzuki Brezza, सिर्फ 9 दिन ही चलने वाला ये ऑफर
226 विमान का दिया ऑर्डर
अंकुर गोयल ने कहा कि एयरलाइन लागत पर ध्यान केंद्रित कर रही है। Akasa Air ने 226 बोइंग 737 मैक्स विमानों का ऑर्डर दिया है। इनमें से 30 विमान वर्तमान में कंपनी द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। गोयल ने कहा कि विमानन कंपनी का लक्ष्य 2032 तक बेड़े में 226 विमान शामिल करना है।
उन्होंने आगे कहा कि अगले सात वर्षों में हमारा लक्ष्य वार्षिक क्षमता में 25 से 30 प्रतिशत की वृद्धि करना है। अकासा एयर की शुरुआत 2022 में हुई थी। वर्तमान में 30 बोइंग 737 मैक्स विमानों के बेड़े के साथ, यह 23 घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ानें संचालित करती है।
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।