3 Jun, 2025
BY: Komalधूप और उमस से आम जनजीवन बेहाल है। हालांकि एक चीज है, जो चुटकियों में इन परेशानियों से राहत दिलाने में मददगार हो सकती है और वो है 'आम का पन्ना', जिसे पीने से दिमाग तरोताजा हो जाता है और शरीर स्वस्थ रहता है।
गर्मियों के दिनों में जब हम चिलचिलाती धूप, लू और इससे होने वाली परेशानियों को नजरअंदाज कर बाहर निकलते थे, तो दादी-नानी हमें बचाव के लिए आम का पन्ना पीने को देती थीं।
आज भी देश के कई कोनों में गर्मी के दिनों में परिवार के सदस्यों के साथ-साथ मेहमानों को भी आम का पन्ना दिया जाता है।
आम का पन्ना एक पारंपरिक भारतीय पेय है, जिसे कच्चे आम को उबालकर उसमें भुना जीरा, काली मिर्च, पुदीना, नमक समेत कुछ मसाले डालकर बनाया जाता है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
आयुर्वेद विशेषज्ञ बताते हैं कि आम पन्ना विटामिन सी का अच्छा स्रोत है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। यह एक प्राकृतिक कूलिंग एजेंट है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाता है और गर्मी से राहत दिलाता है।
इतना ही नहीं, आम का पन्ना पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करता है, जिससे भोजन का पाचन बेहतर होता है और पाचन तंत्र मजबूत होता है।
आम का पन्ना एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है और कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
आम का पन्ना बनाने की विधि भी बहुत सरल है। कच्चे आम को उबालकर उसका गूदा निकाला जाता है, फिर उसे पानी में घोलकर उसमें चीनी, जीरा, काली मिर्च और काला, सादा नमक मिलाया जाता है।
Thanks For Reading!