कहा जाता है कि सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है और किसी भी आर्थिक नुकसान से बचने के लिए आपको सरकार द्वारा सुझाए गए बातों को जरूर मानना चाहिए। अगर आप आर्थिक नुकसान से बचना चाहते हैं तो 500 Rupees की नोटों को लेकर सतर्क हो जाइए, क्योंकि मार्केट में इसका सर्कुलेशन फिर से बढ़ गया है। इसको लेकर सरकार ने भी लोगों को आगाह किया है।

500 Rupees के नोट पर RBI ने जारी किया अलर्ट

मार्केट में बढ़े 500 Rupees के नकली नोटों के सर्कुलेशन को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने अलर्ट जारी किया है। वित्त मंत्रालय द्वारा प्रकाशित की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, बाजार में नकली नोटों का सर्कुलेशन बढ़ गया है और सबसे बड़ी करेंसी 500 Rupees को लेकर ज्यादातर मामले सामने आए हैं, ऐसे में लोगों को लेनदेन के दौरान काफी सतर्क रहना चाहिए।

नकली नोट बिल्कुल असली वाले नोट की क्लोन कॉपी होते हैं और इन्हें पहचानना बेहद मुश्किल होता है। आरबीआई और साइबर क्राइम ब्रांच ने कुछ तरीके बताए हैं, जिसके जरिए आप आसानी से असली व नकली 500 Rupees के नोटों की पहचान कर सकते हैं।

ऐसे करें पहचान

सबसे पहले 500 Rupees की असली या नकली की प्रमाणिकता के लिए आप महात्मा गांधी की फोटो और वाटरमार्क को चेक करें। असली नोट पर महात्मा गांधी की तस्वीर बिल्कुल शार्प और क्लीयर होती है। इसके अलावा वाटरमार्क में गांधी जी की इमेज और 500 रूपया लिखा हुआ दिखाई देगा, जबकि नकली नोट नोटों में यह अक्सर काला होता है।

इसके अलावा नोट को हल्का तिरछा करके देखने पर अगर 500 की संख्या ग्रीन से ब्लू में नही बदल रही है तो यह नकली हो सकती है। 500 रूपए के नोट के बीच में जो सिल्वर लाइन होती है, उसमें Bharat और RBI लिखा होता है, जो कि रोशनी में साफ-साफ दिखाई देता है। इसके अलावा गांधी जी की तस्वीर को हाथ से छूने पर अगर कुछ उभरे हुए टेक्स्ट दिखाई दें तो समझ जाइए कि नोट असली है।

आरबीआई के App को कर सकते हैं यूज

500 रूपए के असली-नकली नोटों की पहचान के लिए आरबीआई के MANI App का भी प्रयोग कर सकते हैं। यह नोट को स्कैन करके उसका डेनॉमिनेशन यानी मूल्य बता सकता है। हालांकि, यह दृष्टिबाधित लोगों के लिए बनाया गया है लेकिन आप भी इसके जरिए असली-नकली नोटों की पहचान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः-Helmet पहनने के बाद भी कट सकता है आपका चालान, जानें क्यों हो रहा है ऐसा