नई दिल्ली: सोमवार से शुरू हो रहे कारोबारी हफ्ते में तीन कंपनियां अपने IPO लॉन्च करने जा रही हैं। इनमें से एक, एंथम बायो साइंसेज का IPO, मेनबोर्ड सेगमेंट से है, जबकि बाकी दो कंपनियों के IPO एसएमई सेगमेंट से हैं। इसके अलावा, पिछले हफ्ते 10 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले एक IPO में भी कल तक बोलियां लगाई जा सकती हैं। अगले हफ्ते सोमवार से गुरुवार तक 6 कंपनियों के शेयर शेयर बाजार में आने वाले हैं। इसके अलावा, इसी हफ्ते एक कंपनी का फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) भी लिस्ट होने वाला है।

एंथम बायो साइंसेज IPO

एंथम बायो साइंसेज का 3,395 करोड़ रुपये का IPO हफ्ते के पहले कारोबारी दिन 14 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। इस IPO में 16 जुलाई तक बोलियां लगाई जा सकती हैं। IPO के तहत 540 रुपये से 570 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 26 शेयरों का है। कंपनी के शेयर 17 जुलाई को आवंटित किए जाएँगे। इसके बाद, कंपनी के शेयर 21 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

स्पनवेब नॉनवॉवन

स्पनवेब नॉनवॉवन का 60.98 करोड़ रुपये का IPO 14 जुलाई को ही सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। इस IPO में 16 जुलाई तक बोली लगाई जा सकती है। IPO के तहत 90 रुपये से 96 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज़ 1,200 शेयरों का है। कंपनी के शेयर 17 जुलाई को आवंटित किए जाएँगे। इसके बाद, कंपनी के शेयर 21 जुलाई को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होंगे।

मोनिका अल्कोबेव

मोनिका अल्कोबेव का 153.68 करोड़ रुपये का IPO सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन 16 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। इस IPO में 18 जुलाई तक बोली लगाई जा सकती है। IPO के तहत 271 रुपये से 286 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज़ 400 शेयरों का है। कंपनी के शेयरों का आवंटन 21 जुलाई को होगा। इसके बाद, कंपनी के शेयर 23 जुलाई को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होंगे।

स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेस

इसके अलावा, स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेस के 582.26 करोड़ रुपये के IPO में भी कल तक बोली लगाई जा सकती है, जो पिछले हफ्ते 10 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। अब तक यह IPO 1.20 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। IPO के तहत प्राइस बैंड 387 रुपये से 407 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जबकि लॉट साइज़ 36 शेयरों का है। कंपनी के शेयरों का आवंटन 15 जुलाई को होगा। इसके बाद, कंपनी के शेयर 17 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

यह भी पढ़ेंः- Amazon Prime Day Sale 2025 : 12 से 14 जुलाई 2025 तक महंगे गैजेट्स से लेकर घरेलू उपकरणों तक भारी छूट

लिस्ट में ये भी नाम

इस सप्ताह शेयर बाजार में होने वाली लिस्टिंग की बात करें तो, ट्रैवल फूड सर्विसेज के शेयर सप्ताह के पहले दिन बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे। इसी दिन केमकार्ट इंडिया के शेयर बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होंगे, जबकि स्मार्टन पावर सिस्टम्स के शेयर एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होकर कारोबार शुरू करेंगे।

हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।