अगर आप एंड्रायड टैबलेट पर बंपर डिस्काउंट का इंतजार कर रहे थे तो आपके लिए अच्छा मौका है। Samsung Galaxy Tab S9 FE टैबलेट पर इस समय 14,000 रूपए का भारी-भरकम डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए सैमसंग कंपनी के इस दमदार टैबलेट की खरीद पर आपको हजारों रूपए की बचत हो रही है। आइए जानते हैं Samsung Galaxy Tab S9 FE टैबलेट के स्पेसिफिकेशन्स और मिल रहे ऑफर पर एक नजर।

Samsung Galaxy Tab S9 FE टैबलेट ऑफर डिटेल

इस टैबलेट पर इस समय Amazon India करीब 22% का बंपर डिस्काउंट दे रहा है। Amazon पर मिल रहे इस डिस्काउंट के चलते टैब की कीमत 44,999 रूपए से सीधा घटकर 34,999 रूपए पर आ जाती है। इसके अलावा अगर आप इस टैब को खरीदने के लिए SBI के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 4,000 रूपए का कैशबैक डिस्काउंट भी मिलता है। इस तरह बैंक डिस्काउंट के बाद Samsung Galaxy Tab S9 FE टैबलेट की कीमत 30,999 रह जाती है। इस तरह आपको इस टैब पर कुल 14,000 रूपए की छूट मिल रही है।

Tab S9 FE टैबलेट स्पेसिफिकेशन्स

इस टैब में आपको 10.9 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90hz है। डिस्प्ले रेजोल्यूशन को देखें तो यह 2304x1440 पिक्सल मिलता है। Tab S9 FE टैबलेट में Exynos1380 चिपसेट मिलता है, जो कि इसके परफॉर्मेंस को काफी बेहतरीन बनाता है। इसमें ग्राफिक सपोर्ट के लिए Mali-G68 MP5 GPU दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसका बेस वेरिएंट 6GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज ऑफर करता है।

8000mAH की मिलेगी धमाकेदार बैटरी

Samsung Galaxy Tab S9 FE टैबलेट में आपको 8000mAH की धमाकेदार बैटरी मिलती है, जिसमें 45 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसमें कंपनी ने S-Pen का सपोर्ट भी दिया है। कैमरे की बात करें तो 8 मेगापिक्सल (MP) का वाइड रियर कैमरा, 8K का रिकॉर्डिंग सपोर्ट और सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल (MP) का कैमरा दिया गया है। इस टैब में एकेजी के ट्यून किए गए स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः-अप्रैल में लॉन्च हो सकता है Samsung One UI 7 अपडेट, ये यूजर्स सबसे पहले उठा पाएंगे लाभ

हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।